ट्रंप ने ‘खूनी धरती’ पर करवाया शांति समझौता, कहा- अब अमेरिकी कंपनियां खूब पैसे कमाएंगी, किया कौन सा खेल?

Donald Trump peace deal Rwanda-DR Congo: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के बीच शांति समझौता करवा दिया है. 30 साल से जारी हिंसा के बीच यह समझौता दोनों देशों के लिए अहम है. वहीं इस डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों के लिए मध्य अफ्रीका के रेयर-अर्थ मिनरल्स तक पहुंच का मार्ग खोलेगा. सभी बहुत पैसा कमाएंगे.

Donald Trump peace deal Rwanda-DR Congo: दुनिया भर में युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दो देशों के बीच शांति करवा दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) के बीच शांति समझौता साइन होने के साथ ही मध्य अफ्रीका में शांति की एक नई संभावना जगी है. 30 साल से जारी हिंसा, लाखों लोगों का विस्थापन और खनिज-संपन्न क्षेत्रों पर कब्जे की लड़ाई के बीच यह समझौता दोनों देशों के लिए एक बड़े मोड़ के रूप में देखा जा रहा है. वाशिंगटन में हुए इस समझौते ने न केवल क्षेत्रीय स्थिरता की उम्मीद बढ़ाई है, बल्कि अमेरिकी कंपनियों के लिए रेयर-अर्थ खनिजों तक रणनीतिक पहुंच का रास्ता भी खोला है. हालांकि रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे और डीआरसी के राष्ट्रपति फेलिक्स त्शीसेकेदी ने समझौते का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई, हालांकि दोनों ने आगे के रास्ते को कठिन बताया.

शांति समझौते पर बोले ट्रंप- अफ्रीका के लिए महान दिन

गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे और डीआरसी के राष्ट्रपति फेलिक्स त्शीसेकेदी की मेजबानी की. तीनों नेताओं की मौजूदगी में हुए इस समझौते को ट्रंप ने अफ्रीका के लिए महान दिन करार दिया. ट्रंप ने कहा- यह एक अद्भुत दिन है अफ्रीका के लिए, दुनिया के लिए और इन दोनों देशों के लिए महान दिन. इन्हें खुद पर गर्व होना चाहिए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह समझौता अमेरिकी कंपनियों के लिए मध्य अफ्रीका के रेयर-अर्थ मिनरल्स तक पहुंच का मार्ग खोलेगा. ट्रंप के मुताबिक- उन खूबसूरत धरती में बेहद धन छिपा है… यह एक खूबसूरत धरती है, लेकिन खून से बुरी तरह दागी हुई थी. हम अपनी सबसे बड़ी और बेहतरीन कंपनियों को इन दोनों देशों में भेजेंगे. हम रेयर-अर्थ खनिज और दूसरी संपत्तियां निकालेंगे और उसके लिए भुगतान करेंगे. सभी बहुत पैसा कमाएंगे..

जमीन पर वास्तविकता: समझौते से पहले भी जारी रही हिंसा

समझौते का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि जून में प्रारंभिक संधि पर हस्ताक्षर होने के बावजूद पूर्वी कांगो में जमीन पर हिंसा जारी रही. रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह ने हाल ही में गोंमा और बुकावू जैसे कांगो के प्रमुख रणनीतिक शहरों पर कब्जा कर चुके हैं. पूर्वी कांगो सोना, टिन, टंगस्टन और टैंटलम जैसे मूल्यवान खनिजों से भरा हुआ है. साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक और तांबे का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है. यही संसाधन वर्षों से संघर्ष और बाहरी दखल का प्रमुख कारण रहे हैं.

कागामे का संदेश- विफलता की जिम्मेदारी ट्रंप की नहीं, हमारी होगी

रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे ने शांति प्रक्रिया को लेकर दृढ़ रुख दिखाया. उन्होंने साफ कहा कि समझौते के सफल या विफल होने की जिम्मेदारी दोनों देशों की है, न कि अमेरिका की. कागामे ने कहा- अगर यह समझौता विफल होता है, तो इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रपति ट्रंप की नहीं, बल्कि हमारी होगी. आने वाले रास्ते में उतार-चढ़ाव होंगे, लेकिन रवांडा पीछे नहीं हटेगा. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं.

डीआरसी के राष्ट्रपति त्शीसेकेदी बोले एक नए और कठिन रास्ते की शुरुआत

डीआरसी के राष्ट्रपति फेलिक्स त्शीसेकेदी ने इस समझौते को एक नए रास्ते की शुरुआत बताते हुए स्वीकार किया कि आगे की राह बेहद चुनौतीपूर्ण है. उन्होंने कहा- मुझे विश्वास है कि यह दिन एक नए मार्ग की शुरुआत है. हाँ, कठिन और मांग करने वाला मार्ग, लेकिन ऐसा मार्ग जहां शांति सिर्फ एक इच्छा नहीं, बल्कि एक निर्णायक मोड़ साबित होगी.

संघर्ष की जड़ें: रवांडा नरसंहार और उसके बाद का बवाल

पूर्वी कांगो में अस्थिरता की शुरुआत 1994 के रवांडा नरसंहार से मानी जाती है, जिसमें लगभग 10 लाख लोग मारे गए थे. नरसंहार के बाद हुतू मिलिशिया के सैकड़ों सदस्य पूर्वी कांगो भाग गए, जिससे रवांडा की सुरक्षा चिंताएँ बढ़ीं. वर्षों में रवांडा ने डीआरसी पर शत्रुतापूर्ण समूहों को शरण देने का आरोप लगाया, जबकि डीआरसी ने किगाली पर एम23 जैसे विद्रोही गुटों को समर्थन देने का आरोप लगाया. तीन दशकों से चल रहे इस अविश्वास, संसाधनों की दौड़ और जटिल जातीय समीकरणों ने पूर्वी कांगो को एक स्थायी युद्धक्षेत्र में बदल दिया. अब यह समझौता उस चक्र को तोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है.

एएनआई के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:-

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी रक्षा विभाग पर ठोका मुकदमा, डिफेंस सेक्रेटरी की इन नीतियों को दी चुनौती

US में बैन हो शहबाज-मुनीर की एंट्री, 44 अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप सरकार से की मांग, खोला पूरा कच्चा चिट्ठा  

नेतन्याहू ने ये क्या किया! ऐसे आदमी को मोसाद चीफ बनाया, जिसने खुफिया विभाग में कभी काम ही नहीं किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >