14 वें दलाईलामा करेंगे 7 जनवरी को विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

Published at :23 Dec 2013 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
14 वें दलाईलामा करेंगे 7 जनवरी को विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

कोयंबटूरः चौदहवें दलाईलामा तेनजिन ग्यात्सो यहां सात जनवरी को एक दिवसीय यात्र के दौरान स्वामी विवेकानंद की श्वेत प्रस्तर प्रतिमा का अनावरण करेंगे.वह यहां विवेवकानंद के 150 वें जयंती समारोह में हिस्सा लेने आ रहे हैं जिसका आयोजन तमिलनाडु के अरुप्पकोट्टई के मौनासाधु स्वामी सत्यानंद महाराज ने किया है.वह यहां तीन घंटे ठहरेंगे और इस […]

विज्ञापन

कोयंबटूरः चौदहवें दलाईलामा तेनजिन ग्यात्सो यहां सात जनवरी को एक दिवसीय यात्र के दौरान स्वामी विवेकानंद की श्वेत प्रस्तर प्रतिमा का अनावरण करेंगे.वह यहां विवेवकानंद के 150 वें जयंती समारोह में हिस्सा लेने आ रहे हैं जिसका आयोजन तमिलनाडु के अरुप्पकोट्टई के मौनासाधु स्वामी सत्यानंद महाराज ने किया है.वह यहां तीन घंटे ठहरेंगे और इस दौरान विवेकानंद की सात फुट नौ इंच की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा मकराना मार्बल से बनायी गयी है.

आयोजन समिति के अध्यक्ष वी वेंकेटेशन ने बताया कि 14 वें दलाईलामा इंटरनेशनल स्कूल की आधारशिला रखेंगे जो नीलगिरि जिले में प्रस्तावित है. वेंकेटेशन ने बताया कि जयपुर के शिवदत्ता जैमिनी और सुरेंद्रनाथ जैमिनी ने यह प्रतिमा बनायी है और यह विवेकानंद की सबसे बड़ी प्रतिमा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola