पाकिस्तान में भूकंप से अब तक 515 लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित इलाकों में राहत अभियान तेज कर दिया गया है. भूकंप में 515 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.राहत दल के लोग सड़कों के अभाव के कारण अब भी बलूचिस्तान प्रांत के कई दूरदराज इलाकों में नहीं पहुंच पाए हैं. 7.7 तीव्रता का […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित इलाकों में राहत अभियान तेज कर दिया गया है. भूकंप में 515 से अधिक लोगों की मौत हो गई है.राहत दल के लोग सड़कों के अभाव के कारण अब भी बलूचिस्तान प्रांत के कई दूरदराज इलाकों में नहीं पहुंच पाए हैं. 7.7 तीव्रता का भूकंप मंगलवार को आया था.
राहत अभियान शुरु करने में हुए विलंब को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अधिकारियों को अतिरिक्त हेलीकॉप्टरों तथा सी-130 परिवहन विमान को राहत एवं बचाव कार्यों में लगाने का आदेश दिया.
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता जान बालेदी ने कहा कि 2,600 तंबुओं, 5,000 चादरें, खाद्य सामग्री के 3,000 पैकेट, 1,700 प्लास्टिक शीट तथा पानी की 4,000 बोतलें भूकंप प्रभावित इलाकें में भेजी गई हैं.भूकंप इतना तगड़ा था कि इससे पाकिस्तान के दक्षिणी तट के पास समुद्र में एक नया ‘द्वीप’ निकल आया. भूकंप से अरब सागर में ग्वादर तट के पास समुद्र में लगभग 600 मीटर का एक छोटा टीले जैसा द्वीप बन गया. द्वीप को देखने के लिए तट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










