नामधारी पंथ के नेता पर हमला करने वाला सिख युवक अदालत में पेश

Updated at :28 Aug 2013 5:14 PM
विज्ञापन
नामधारी पंथ के नेता पर हमला करने वाला सिख युवक अदालत में पेश

लंदन: ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में नामधारी पंथ के नेता सतगुर उदय सिंह पर कथित तौर पर हमला करने वाले 26 वर्षीय युवक को अदालत में पेश किया गया है.सिख युवक हरजीत सिंह तूर पर हत्या के प्रयास तथा गंड़ासे के साथ सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल पैदा करने का आरोप है. उसने कल […]

विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में नामधारी पंथ के नेता सतगुर उदय सिंह पर कथित तौर पर हमला करने वाले 26 वर्षीय युवक को अदालत में पेश किया गया है.सिख युवक हरजीत सिंह तूर पर हत्या के प्रयास तथा गंड़ासे के साथ सार्वजनिक स्थान पर भय का माहौल पैदा करने का आरोप है. उसने कल लीसेस्टर क्राउन कोर्ट में तीन मिनट की शुरुआती सुनवाई के दौरान सिर्फ अपने नाम की पुष्टि की.

न्यायाधीश माइकल पर्ट ने सुनवाई को तीन दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है.आरोप है कि तूर ने 11 अगस्त को लीसेस्टर के गुरद्वारा नामधारी मंदिर में उदय सिंह पर हमला किया था. उस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड लिया था. तूर गैर नामधारी सिख है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola