भ्रष्‍टाचार मामले में खालिदा जिया तीन महीने बाद अदालत में हुई पेश

Published at :05 Apr 2015 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्‍टाचार मामले में खालिदा जिया तीन महीने बाद अदालत में हुई पेश

ढाका : बांग्लादेश की विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में आज अदालत में पेश हुईं. वह करीब तीन महीने बाद अपने पार्टी कार्यालय से बाहर निकली हैं. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष 650,000 डॉलर के भ्रष्टाचार के दो मामलों में जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती देने के […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश की विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में आज अदालत में पेश हुईं. वह करीब तीन महीने बाद अपने पार्टी कार्यालय से बाहर निकली हैं.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष 650,000 डॉलर के भ्रष्टाचार के दो मामलों में जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती देने के लिए अपने गुलशन कार्यालय से बाहर निकलीं. वह बीते तीन जनवरी से यहां रुकी थीं.

खालिदा के इस कदम से बांग्लादेश में बीते तीने महीने से चले आ रहे राजनीतिक संकट के कम होने की संभावना है. बांग्लादेश में बीते तीन महीने की हिंसा में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों और टेलीविजन चैनलों का कहना है कि खालिदा बशीबाजार इलाके में स्थित अदालत पहुंची.

खालिदा अपने खिलाफ बार बार गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद अदालत में पहुंची हैं. वह ‘जिया चैरिटेबल ट्रस्ट’ और ‘जिया ऑर्फनेज ट्रस्ट’ घूसखोरी मामले में पेश हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola