तमिलनाडु के शोधार्थी की दुबई में हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:06 AM
उधगमंडलम : तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के रहने वाले 27 वर्षीय एक कृषि शोधार्थी की पिछली सप्ताह दुबई में हत्या कर दी गयी और उसके माता-पिता अपने बेटे का शव पाने के लिए दर दर भटक रहे हैं. इरुमाडू गांव के विज्ञान स्नातकोत्तर (कृषि) नितिन का सिंगापुर विश्वविद्यालय में शोध कार्यक्रम में हिस्सा लेने के […]
उधगमंडलम : तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के रहने वाले 27 वर्षीय एक कृषि शोधार्थी की पिछली सप्ताह दुबई में हत्या कर दी गयी और उसके माता-पिता अपने बेटे का शव पाने के लिए दर दर भटक रहे हैं.
इरुमाडू गांव के विज्ञान स्नातकोत्तर (कृषि) नितिन का सिंगापुर विश्वविद्यालय में शोध कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चयन हुआ था. वहां से उसे दुबई में अल अमीन विश्वविद्यालय में भेजा गया.
नितिन के पिता बद्रसामी ने गुडालूर के समीप यह जानकारी दी जहां वह अधिकारियों से शिकायत करने आए थे. बद्रसामी ने बताया कि नितिन कुछ दिन पहले घर आया था और सात जुलाई को वह लौट गया. लेकिन कार में शव मिलने के चार दिन बाद 13 जुलाई को उसकी मौत की खबर उसके परिवार को दी गयी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










