भारत पर ध्यान केंद्रित होने से संभव हुई ऐबटाबाद कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2013 8:54 PM
इस्लामाबाद : अमेरिका के विशेष सुरक्षा बल सील के जवान ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए पाकिस्तान में दाखिल होने में सफल रहे क्योंकि पाकिस्तान की सैन्य मशीनरी का पूरा ध्यान भारत पर केंद्रित होता है. जांच आयोग की रिपोर्ट में यह बात कही गई है. ऐबटाबाद आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है […]
इस्लामाबाद : अमेरिका के विशेष सुरक्षा बल सील के जवान ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए पाकिस्तान में दाखिल होने में सफल रहे क्योंकि पाकिस्तान की सैन्य मशीनरी का पूरा ध्यान भारत पर केंद्रित होता है. जांच आयोग की रिपोर्ट में यह बात कही गई है. ऐबटाबाद आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका से बढ़ते खतरे के बावजूद पाकिस्तान की सेना का केंद्रबिंदु भारत बना हुआ है.
इसमें कहा गया है, ‘‘हाल के वर्षों में अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में हुए नकारात्मक घटनाक्रमों को देखते हुए इसका कोई आधार नहीं था कि रक्षा योजना को पूरी तरह से पूर्व में (भारत के साथ) केंद्रित किया जाए.’’ साल 2011 में अमेरिकी सुरक्षा बलों ने ऐबटाबाद में ओसामा को मार गिराया था. इस पूरे अभियान की भनक पाकिसतानी सेना को बाद में लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










