आसियान-भारत सम्मेलन : मोदी ने कहा, विश्व को एक मजबूत भारत-आसियान साझेदारी की जरुरत

10 दिनों की विदेश यात्रा पर गये मोदी ने आज आसियान-भारत सम्मेलन में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अपने संबोधन में कहा कि म्यांमार भारत का महान पड़ोसी देश है. भारत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है. मोदी ने कहा कि भारत और म्यांमार की बीच सांस्कृतिक-ऐतिहासिक संबंध हैं. […]
10 दिनों की विदेश यात्रा पर गये मोदी ने आज आसियान-भारत सम्मेलन में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अपने संबोधन में कहा कि म्यांमार भारत का महान पड़ोसी देश है. भारत अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है. मोदी ने कहा कि भारत और म्यांमार की बीच सांस्कृतिक-ऐतिहासिक संबंध हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आर्थिक विकास, औद्योगिकीकरण तथा कारोबार का एक नया युग शुरु हो चुका है.आज विश्व तथा क्षेत्र को एक मजबूत भारत-आसियान साझेदारी की जरुरत है. तेजी से विकसित होता भारत और आसियान एक दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार हो सकते हैं.
पूर्वी एशिया के देशों के साथ रिश्तेको लेकर भारत गंभीर है. उन्होंने कहा कि हमने साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए मिलकर कदम उठाए हैं. प्रधानमंत्री ने स्वागत के लिए आसियान के देशों को धन्यवाद दी. पूर्व की तरह भारत की यात्रा म्यांमार से ही शुरू होती है. इस्ट एशिया समिट के लिए शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










