पलामू को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग

Published at :28 Jul 2014 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग

रांची . अखिल भारतीय किसान सभा ने पलामू सहित झारखंड के अन्य जिलों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है. सभा के महासचिव केडी सिंह व उप महासचिव मंगल सिंह ओहदार ने जिलों में अविलंब राहत कार्य चलाने की मांग की है. किसानों को बिना ब्याज के ऋण देने की मांग की गयी […]

विज्ञापन

रांची . अखिल भारतीय किसान सभा ने पलामू सहित झारखंड के अन्य जिलों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है. सभा के महासचिव केडी सिंह व उप महासचिव मंगल सिंह ओहदार ने जिलों में अविलंब राहत कार्य चलाने की मांग की है. किसानों को बिना ब्याज के ऋण देने की मांग की गयी है. गांवों में अबाध बिजली आपूर्ति कराने, किसानों को अनुदान पर डीजल और केरोसिन तेल की व्यवस्था करने की मांग की गयी है. कृषि वैज्ञानिकों को हर जिले में भेजने का आग्रह किया गया है. सुखाड़ के समाधान के लिए विशेष कृषि नीति बनाने व फसल बीमा को कारगर बनाने की मांग की गयी है. उनका कहना है कि पलामू के आसपास के कई जिलों में तो सामान्य से 10 फीसदी से भी कम बारिश हुई है. रोपा की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola