पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के बैंक खाते होंगे जब्त, संपत्तियों की होगी नीलामी

Updated at : 02 Oct 2018 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के बैंक खाते होंगे जब्त, संपत्तियों की होगी नीलामी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के बैंक खातों को जब्त करने और उनकी परिसंपत्तियों को नीलाम करने की अनुमति दे दी. पनामा दस्तावेज घोटाले में नाम आने के बाद उनके खिलाफ रिश्वत का एक मामला दर्ज किया गया था. उसके बाद वह देश छोड़कर भागे हुए […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के बैंक खातों को जब्त करने और उनकी परिसंपत्तियों को नीलाम करने की अनुमति दे दी. पनामा दस्तावेज घोटाले में नाम आने के बाद उनके खिलाफ रिश्वत का एक मामला दर्ज किया गया था. उसके बाद वह देश छोड़कर भागे हुए हैं.

यह मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है. यह राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) द्वारा दर्ज उन चार मामलों में से एक है जिन्हें उसने उच्चतम न्यायालय के 28 जुलाई के आदेश के बाद दाखिल किया था. इन मामलों में डार के अलावा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनका परिवार भी शामिल है. पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद शरीफ को अपना पद छोड़ना पड़ा था.

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, नैब ने एक याचिका दायर कर डार की परिसंपत्तियों की नीलामी की अनुमति मांगी थी. अदालत ने इसी याचिका पर फैसला सुनाते हुए उसे यह अनुमति दे दी. साथ ही नैब ने उसे मामले में वापस वसूली गयी संपत्ति का लाभार्थी नियुक्त करने की भी अनुमति मांगी है. रपट में कहा गया है कि अदालत ने पंजाब प्रांत की सरकार को नीलामी की जिम्मेदारी दी है. अब यह राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह चाहे तो संपत्ति को बेच दे या उसे जब्त कर अपने पास रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola