West Bengal Breaking News : ब्रिगेड रैली के मद्देनजर वामपंथी नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने जारी किया रूट मैप
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
ब्रिगेड रैली के मद्देनजर वामपंथी नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने जारी किया रूट मैप
7 जनवरी को डीवाइएफआइ के ब्रिगेड रैली के मद्देनजर वामपंथी नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी ने रूट मैप जारी किया है. हावड़ा, सियालदह, खिदिरपुर मोड़, पार्क सर्कस, हाजरा मोड़, सुबोध मल्लिक स्क्वायर, सेंट्रल मेट्रो जैसी जगहों से जुलूस निकलेगी.
नारायणगढ़ : वाहन के धक्के से दो बाइक सवार जख्मी
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत नारायणगढ़ के कालीबगीचा इलाके में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर एक वाहन फरार हो गया. इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. गौरतलब है कि बेलदा इलाके से दो लोग एक मोटरसाइकिल से खड़गपुर की ओर आ रहे थे. इस दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे दोनों मोटरसाइकिल से छिटक कर जमीन पर जा गिरे. दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये. मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गयी. टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस घटना की जांच करते हुए घातक वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है.
बंगाल : कामदुनी दुष्कर्म कांड में 10 साल बाद कलकता हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, दोषियों को फांसी की जगह उम्रकैद
नववर्ष में कोलकाता में शरारत करते 341 मनचले हुए अरेस्ट
नववर्ष के पहले दिन महानगर के विभिन्न इलाकों में कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) ने कुल 341 मनचलों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही ट्रैफिक कानून के उल्लंघन के मामले में 828 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने 14.8 लीटर शराब भी जब्त किया है. कोलकाता ट्रैफिक पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर के विभिन्न इलाकों में बिना हेलमेट के पकड़े गये 307 बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी.
पश्चिम बंगाल : तेल टैंकर चालकों ने केंद्र सरकार के कानून के खिलाफ जताया विरोध
पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के राजबांध स्थित तीन सरकारी तेल कंपनियों के तेल टैंकर चालकों (oil tanker drivers) ने मंगलवार को केंद्र सरकार के नये परिवहन कानून को रद्द करने की मांग को लेकर जमकर विरोध जताया. टैंकर चालकों के विरोध प्रदर्शन के कारण काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही. किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे इसको लेकर पुलिस की मुस्तैदी की गयी थी. तेल टैंकरों के चालकों ने इस दौरान केंद्र सरकार के इस परिवहन कानून के खिलाफ जमकर विरोध जताया.
गृह सचिव के पद पर नंदिनी चक्रवर्ती की नियुक्ति ‘अवैध’,
पश्चिम बंगाल में विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari)ने दावा किया है कि गृह सचिव के रूप में नंदिनी चक्रवर्ती की नियुक्ति ‘अवैध’ है. उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे. शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि वह इस अवैध नियुक्ति के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे. नबान्न ने रविवार को 2023 के आखिरी दिन अधिसूचना जारी कर नए गृह सचिव और मुख्य सचिव के नाम की घोषणा की थी.
बागटूई में तृणमूल कांग्रेस नेता उप प्रधान भादू शेख हत्या मामले में गिरफ्तार कामरूल शेख की हुई मौत
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना इलाके के बडशाल ग्राम पंचायत स्थित बागटूई ग्राम निवासी तृणमूल नेता तथा उप प्रधान भादू शेख की बम मारकर हत्या मामले में सीबीआई (CBI) द्वारा गिरफ्तार एक आरोपी कामरुल शेख उर्फ छोटा लालन की रामपुरहाट स्थित घर में मंगलवार को मौत हो गई. कामरूल कैंसर से पीड़ित था. कोलकाता में इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया था. परिवार सूत्रों के मुताबिक आज प्रातः उसकी मौत हो गई. बताया जाता है की 21 मार्च 2022 को बागटूई ग्राम में तृणमूल कांग्रेस के नेता तथा उप प्रधान भादू शेख की बम मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या कांड ने अन्य आरोपियों के साथ कामरूल शेख का भी नाम दर्ज था.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए