Photosynthesis पर Google का क्रिएटिव Doodle, CO₂ से लेकर ग्लूकोज तक की बता रहा पूरी कहानी

लाइव के ब्लूप्रिंट यानी DNA के बाद आज Google अपने Google Doodle क्रिएटिव तरीके से Photosynthesis के बारे में बता रहा है. डूडल में Google लोगो को Photosynthesis के प्रोसेस में बदला गया है, जिसमें चमकता सूरज से लेकर नीला बादल, पानी और हरी पत्ती तक हर एलिमेंट्स को एरो से जोड़कर इसे एक फ्लोचार्ट जैसा रूप दिया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया बच्चों, छात्रों और बड़े सभी के लिए समझना बेहद आसान हो जाता है.

Google Doodle में आज 14 नवंबर को बारी है Photosynthesis की है. जी हां, Quadratic Equation और DNA के बाद आज गूगल अपने डूडल क्लासरूम में प्रकाश संश्लेषण यानी Photosynthesis के बारे में सबको बता रहा है. आपको आज का Google Doodle बिल्कुल अलग, बेहद रंगीन और एजुकेशनल दिखेगा. जैसे ही आप Google का होमपेज ओपन करेंगे, तो आपको एक हल्का-सा चमकदार, जेल-स्टाइल आर्टवर्क दिखाई देगा, जिसमें नीला बादल, चमकता सूरज, हरी पत्तियां और एरो दिखाया गया है. यह कोई नॉर्मल डिजाइन नहीं, बल्कि गूगल ने इस आर्ट के जरिए Photosynthesis (प्रकाश संश्लेषण) की वैज्ञानिक जर्नी को दिखाया गया है, जिसे हम सभी ने स्कूल में पढ़ा है, पर आज Google ने इसे फिर से यादगार बना दिया है.

क्या दिख रहा Google Doodle में?

आज का डूडल मजेदार होने के साथ-साथ चमकदार और थोड़ा कार्टूनी इमेज की तरह दिखाई दे रहा है, जिसमें Photosynthesis के पूरे प्रोसेस को आसान तरीके से समझाया गया है. डूडल मेकर्स ने आज के डूडल में नीला बादल के रूप में वातावरण से आने वाला कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) और नीचे गिरती बूंदों के रूप में जमीन से मिलने वाले पानी (H₂O) को दिखाया गया है. वहीं, ऊर्जा के मेन सोर्स के लिए चमकता पीला सूरज और हरी पत्ती के इंटरनल स्ट्रक्चर में क्लोरोप्लास्ट को दिखाया गया है, जहां पूरा प्रकाश संश्लेषण का प्रोसेस पूरा होता है. इसके बाद पत्तियों द्वारा छोड़ी जाने वाली ऑक्सीजन (O₂) को एरो के जरिए दिखाया गया है. लास्ट में नीले-हरे रंग का स्ट्रक्चर ग्लूकोज (C₆H₁₂O₆) को बता रही है, जो पौधों का भोजन होता है. हर एलिमेंट्स को एरो से जोड़कर इसे एक फ्लोचार्ट जैसा रूप दिया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया बच्चों, छात्रों और बड़े सभी के लिए समझना बेहद आसान हो जाता है.

Google ने आज Photosynthesis को क्यों चुना?

Google एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, अभी हर दिन डूडल पेश कर रहा है, जो खास स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए है. ऐसे में हर दिन गूगल पढ़ाई से जुड़े जरूरी फॉर्मूले, चैप्टर को डूडल के जरिए रोज दिखा रहा है. Photosynthesis भी एक जरूरी चैप्टर है, जिसे जानना और पढ़ना हर स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है. दरअसल, गूगल का मानना है कि यह वह समय है, जब ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स इस तरह के टॉपिक के बारे में सर्च करते हैं. ऐसे में आज जैसे ही आज के डूडल पर क्लिक करेंगे, वैसे ही गूगल आपको ‘Learning about Photosynthesis’ के पेज पर ले जाएगा, जहां आपको Photosynthesis से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी. AI Mode के जरिए आप Photosynthesis से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आज Google Doodle बोल रहा गणित की भाषा, क्रिएटिव तरीके से कर रहा Quadratic Equation को सेलिब्रेट

यह भी पढ़ें: Google Nano Banana 2: गूगल का इमेज जेनरेशन टूल हो रहा और एडवांस्ड, इस बार ज्यादा होगा एक्यूरेट

यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स को बड़ा फायदा: Google Gemini AI Pro की 18 महीने वाली फ्री सब्सक्रिप्शन अब सबके लिए LIVE

यह भी पढ़ें: Google Maps में आया Gemini AI, अब बस बोलने पर तुरंत मिलेगी रास्ते और आसपास की पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >