IND vs SA Super 8: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज है मुकाबला, जानें कब और कहां देखें लाइव

IND vs SA Super 8: आज भारत और साउथ अफ्रीका सुपर 8 के मुकाबले में आमने-सामने होंगे. इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ये रोमांचक मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर आप भी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो जान लीजिए मैच का समय क्या है और इसे आप लाइव कहां देख सकते हैं.

भारत अपने T20 World Cup 2026 के Super 8 मुकाबलों की शुरुआत रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा. इस मैच पर खास नजर इसलिए भी है क्योंकि टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमें हारी नहीं हैं. मैच प्रीव्यू के मुताबिक इस बार टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडन मार्क्रम के हाथों में है. दिलचस्प बात ये भी है कि पिछली T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने थीं, इसलिए इस Super 8 मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया है. आइए अब आपको बताते हैं कि आप ये मैच कब और कहां देख सकते हैं.

क्या है मैच की डेट और टाइमिंग?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मैच इस रविवार यानी 22 फरवरी 2026 को खेला जाएगा. मैच की शुरुआत शाम 7 बजे IST होगी, लेकिन अगर आप टॉस देखना चाहते हैं तो 6:30 बजे IST तक लाइव जुड़ जाइए. 

कहां होगा मैच?

इस मैच का मंच होगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद. यह मैदान पहले भी कई बड़े मैचों की मेजबानी कर चुका है और अब एक बार फिर विश्व कप के बड़े मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है.

कहां देख सकते हैं ये मैच?

अगर आप मैच टीवी पर देखना चाहते हैं, तो ये Star Sports नेटवर्क पर लाइव आएगा. बस आपके पास Star Sports चैनल्स वाले पैकेज होने चाहिए, फिर आप आसानी से मैच देख सकते हैं. आप इसे DD Sports पर भी देख सकते हैं. और अगर आपका एरिया कवर होता है, तो आप इसे फ्री-टू-एयर चैनल पर बिना कोई सब्सक्रिप्शन लिए ही देख सकते हैं.

ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?

अगर आप मैच ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इसे JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं. ऑनलाइन देखने के लिए आपके पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

वैसे, कुछ टेलिकॉम ऑपरेटर्स जैसे Jio, Airtel और Vi अपने कुछ रीचार्ज प्लान्स के साथ JioHotstar का एक्सेस भी देते हैं. तो सबसे बढ़िया तरीका यही है कि आप अपने प्लान की डिटेल्स चेक कर लें, ताकि पता चल सके कि स्ट्रीमिंग पहले से ही आपके बेनेफिट्स में शामिल है या नहीं.

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका का ये स्पिनर सुपर 8 में भारत के लिए बन सकता खतरा, है राम भक्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >