LTE और VoLTE में क्या फर्क है? जानिए दोनों कैसे करते हैं काम

क्या आपने कभी अपने फोन की स्क्रीन पर LTE या VoLTE देखा है? LTE मतलब तेज 4G इंटरनेट होता है, जबकि VoLTE आपको HD कॉल्स सीधे 4G नेटवर्क पर करने की सुविधा देता है. आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.

क्या आपने कभी अपने मोबाइल फोन के स्क्रीन के दाईं तरफ छोटे-छोटे सिंबल्स देखे हैं, जैसे LTE या VoLTE? शायद आप हर दिन इन्हें देखते हैं, लेकिन सोचते नहीं कि असल में ये क्या मतलब रखते हैं. बहुत से लोग सिर्फ इसे एक आइकन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सच ये है कि ये आपके नेटवर्क और कॉल क्वालिटी के बारे में काफी कुछ बताते हैं. आइए आपको इनके बारे में डिटेल में बताते हैं.

LTE का क्या मतलब है?

LTE का मतलब है Long Term Evolution. ये एक स्टैंडर्ड है मोबाइल ब्रॉडबैंड कम्युनिकेशन के लिए, और इसे अक्सर 4G LTE के नाम से मार्केटिंग में देखा जाता है. आसान शब्दों में कहें, तो LTE वो टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से आपका फोन तेज मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल कर पाता है.

आपके फोन पर जब LTE दिखता है, इसका मतलब है कि आपका फोन 4G नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. ये पुराने नेटवर्क जैसे 3G या 2G की तुलना में कहीं ज्यादा फास्ट इंटरनेट स्पीड देता है. इसका फायदा ये होता है कि अब आप वीडियो स्ट्रीमिंग, फास्ट डाउनलोड, ऑनलाइन गेमिंग और ब्राउजिंग सब कुछ आसानी से और बिना रुकावट के कर सकते हैं.

वैसे तो LTE नेटवर्क तेजी से इंटरनेट चलाने के लिए बनाया गया है. लेकिन पहले के टाइम में, अगर आप LTE से इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे थे, तो आपकी वॉइस कॉल्स अभी भी पुराने 2G या 3G नेटवर्क के जरिए ही जाती थीं. यानी इंटरनेट तो फास्ट था, लेकिन कॉल्स पुराने नेटवर्क पर ही डिलीवर होते थे.

VoLTE का क्या मतलब है?

VoLTE का मतलब है Voice over Long Term Evolution. जैसा नाम से ही पता चलता है, ये टेक्नोलॉजी आपको आवाज वाली कॉल सीधे LTE (4G) नेटवर्क पर करने की सुविधा देती है, बिना पुराने नेटवर्क पर स्विच किए.

अगर आपके फोन में VoLTE लिखा दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका डिवाइस और नेटवर्क दोनों HD यानी हाई-डेफिनिशन वॉइस कॉल सपोर्ट करते हैं. VoLTE कॉल्स की आवाज साफ-सुथरी होती है, कॉल जल्दी कनेक्ट होती है, और सबसे बड़ी बात ये कि आप कॉल के दौरान इंटरनेट भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जियो, एयरटेल और Vi से ऐसे पाएं अपना VIP मोबाइल नंबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >