ममता सरकार के खिलाफ भाजपाइयों का भड़का गुस्सा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2016 1:14 AM
सिलीगुड़ी: बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ पूरे राज्य में भाजपाइयों का गुस्सा भड़का हुआ है. इतना ही नहीं ममता सरकार चोरों की सरकार है. चिटफंड घोटाला, नारद घोटाला, एसजेडीए घोटाला जैसे एक के बाद एक बड़े कई घोटालों के खुलासों के बाद ममता सरकार का असली चेहरा सभी के सामने आ गया है. यही […]
बंगाल में लोकतंत्र को बचाने के लिए ही पूरे राज्य में भाजपाइ ममता सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाइकमान के निर्देश पर ही आज सिलीगुड़ी में प्रदर्शन किया जा रहा है. लोकतांत्रिक सुरक्षा के मद्देनजर आज सिलीगुड़ी में लॉकेट के अगुवायी में हजारों भाजपाइ सड़क पर उतरे. सिलीगुड़ी जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, उपाध्यक्ष नंदन दास, महिला नेता गीता चटर्जी, एक नंबर वार्ड की पार्षद मालती राय, आठ नंबर वार्ड की पार्षद खुशबू मित्तल, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश अग्रवाल (सिमी), सुशील मित्तल, बिन्नी अग्रवाल, प्रवक्ता अमित जैन, महासचिव अभिजीत राय चौधरी, सचिव कन्हैया पाठक, युवा नेता अविनाश सिंह समेत हजारों भाजपाइयों द्वारा स्थानीय एयरव्यू मोड़ से विशाल रैली निकाली गयी. रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों की परिक्रमा की. उसके बाद रैली सिलीगुड़ी अदालत पहुंची और और वहां घेराव आंदोलन किया गया.
हालांकि पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम कर रखा था. सुरक्षा के मद्देनजर ही अदालत के मुख्य द्वार को पहले से बंद कर दिया गया. प्रदर्शनकारियों को एसडीओ दफ्तर का घेराव करने से रोक दिया गया. बाद में पुलिस अधिकारियों ने लॉकेट के नेतृत्व में सात-आठ नेताओं के एक प्रतिनिधि दल को ही एसडीओ से मुलाकात करने की इजाजत दी. लॉकेट ने एसडीओ हरिशंकर पणिकर को ज्ञापन सौंपकर लोकतंत्र को बचाने की गुहार लगायी. एसडीओ ने ज्ञापन स्वीकार कर सभी मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










