परमात्मा हमेशा सत्य पथ पर चलने वालों के साथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2016 12:32 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : कृपामूर्ति हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में फुटबॉल मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन महाराज जी ने कहा िक संतोष सबसे बड़ा धन है. िजसके पास संतोष नहीं है, उसे कितना भी रत्न, आभूषण दे दो वह संतुष्ट नहीं होगा. लेिकन जिसके पास संतोष धन है वह थोड़े में ही सुखी […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : कृपामूर्ति हनुमान भक्त मंडल के तत्वावधान में फुटबॉल मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के आठवें दिन महाराज जी ने कहा िक संतोष सबसे बड़ा धन है. िजसके पास संतोष नहीं है, उसे कितना भी रत्न, आभूषण दे दो वह संतुष्ट नहीं होगा. लेिकन जिसके पास संतोष धन है वह थोड़े में ही सुखी रहना जानता है.
भरत का उदाहरण देते हुये कहा िक हमें अपने मालिक के प्रति वफादार होना चाहिए. चाहे कितनी भी खराब परिस्थिति हो मालिक के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिये. हमें सर्वदा धर्म का साथ देना चाहिये. जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है. मौके पर बृजेश यादव, संजीव पाण्डेय, जितेंद्र पाण्डेय, अंशु उपाध्याय सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. इन्होंने राम कथा का श्रवण िकया.
तेज ध्वनि के पटाखों की जब्ती दुकानों से
आसनसोल. आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल के नेतृत्व में आसनसोल बाजार की पटाखा दुकानों में तलाशी अभियान चलाया गया. जिसमें 90 डेसिमल से अधिक ध्वनि वाले पटाखो का जब्त किया गया. मौके पर अवर निरीक्षक माधव राय तथा संजीव दे उपस्थित थे. बाजार में कई दुकानो में छापेमारी कर तेज ध्वनि वाली पटाखो को जब्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










