सिलीगुड़ी नगर निगम, पुलिस सहयोग नहीं कर रहीः मेयर

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य इतने दिनों तक ममता सरकार और उनके नेता-मंत्री पर सहयोग न करने का राग अलापते नहीं थकते थे. अब त्योहारी मौसम से ठीक पहले अब उन्होंने पुलिस अमले पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को निगम के प्रशासनिक भवन के अपने दफ्तर में आयोजित […]
श्री भट्टाचार्य का कहना है कि सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस दुर्गोत्सव और मुहर्रम को लेकर निगम के साथ अब-तक कोई मीटिंग नहीं की है. महोत्सव के दौरान ट्रॉफिक नियंत्रण, वाहनों के रूट में बदलाव, शांति-सुरक्षा और विसर्जन की तिथि को लेकर भी पुलिस निगम से सुझाव तक लेना आवश्यक नहीं समझती. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि महोत्सव के दौरान निगम अपने स्तर पर शहर को स्वच्छ और सुंदर रखेगी. समुचित नागरिक परिसेवा वह देंगे. पूजा और मुहर्रम के दौरान निगम की ओर से समुचित व्यवस्था रखी जायेगी. निगम अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करेगी. उन्होंने कहा कि विसर्जन के समय महानंदा के लाल मोहन निरंजन मौलिक घाट की निगम की ओर से सफाई कर दी जायेगी. साथ ही आयोजक कमेटियों को विसर्जन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो,इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा और समुचित व्यवस्था भी की जायेगी. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि दुर्गोत्सव में सिलीगुड़ी की ट्रॉफिक नियंत्रण और वाहनों के रूटों में किये गये बदलाव को लेकर पुलिस का बगैर सोचे-समझे लिया गया सिद्धांत लोगों को महोत्सव का लुत्फ उठाने में रोड़ा डाल रही है. महोत्सव के दौरान शहर के मुख्य सड़कों पर दुपहिया वाहनों की भी आवाजाही बंद कर देने का पुलिस आलाधिकारियों का सिद्धांत कतयी सही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










