तीस्ता नदी पार करते समय हाथी पानी में फंसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2016 1:26 AM
जलपाईगुड़ी. नदी पार करते समय जलपाईगुड़ी के गाजलडोबा में तीस्ता नदी में एक पूर्णवयस्क दंतैल हाथी फंस गया. सुबह तीस्ता नदी में जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हाथी पानी से घिर गया. हाथी गाजलडोबा बैराज के पास नदी पार करते समय इस विपत्ति में पड़ गया. स्थानीय निवासी विधान राय ने बताया, गुरुवार तड़के हाथियों […]
वन विभाग ने बैराज से जुड़े अधिकारियों से अनुरोध किया है कि तीस्ता बैराज से और पानी नहीं छोड़ा जाये. घटनास्थल पर गोरूमारा नेशनल पार्क, बैकुंठपुर वन कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे हुए हैं. खबर लिखे जाने तक हाथी नदी के बीच में ही फंसा हुआ था. वन विभाग के कर्मियों का मानना है कि जब तक नदी का जलस्तर कम नहीं होता, हाथी को बाहर नहीं निकाला जा सकेगा. इधर नदी में फंसे हाथी को देखने के लिए भारी भीड़ लगी हुई है. वन्यप्राणी विभाग की वनपाल सुमिता घटक और बैकुंठपुर वन विभाग के डीएफओ प्रियरत्न प्रधान ने बताया कि सिंचाई विभाग के माध्यम से बैराज के और तीन गेट खोलकर जलस्तर कम करके हाथी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. जलस्तर कम हो जाने पर हाथी अपने आप बाहर निकल आयेगा. इसके अलावा और कोई उपाय नहीं दिखता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










