कृष्णेंदु व सावित्री को शपथ ग्रहण का न्योता नहीं मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2016 2:07 AM
मालदा. मालदा जिले के दो पूर्व मंत्रियों कृष्णेंदु चौधरी और सावित्री मित्र को नयी सरकार के शपथ ग्रहण का न्योता नहीं भेजा गया. जिले के किसी अन्य तृणमूल नेता को भी नहीं बुलाया गया. इतना ही नहीं, कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर हुई चुनाव बाद बैठक में जिले की रिपोर्ट की समीक्षा की […]
दोनों बैरंग वापस मालदा लौट आये. राज्य तृणमूल नेतृत्व से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मालदा में पार्टी की नौका डूबने को लेकर ममता दीदी ने कम से कम चार बार नाराजगी जाहिर की. उनका रौद्र रूप देखकर जिले के नेतागण सहमे हुए बैठे रहे. जिला अध्यक्ष मोअज्जम हुसेन बोलने के लिए खड़े हुए लेकिन उनके मुंह से दो-चारा लाइन सुनने के बाद ही ममता दीदी ने उन्हें बैठा दिया. कहा, फिलहाल आप अगली व्यवस्था होने तक काम देखिए. फिर देखते हैं. मालदा को लेकर अन्य चिंता भी है. तभी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुब्रत बक्सी को लक्ष्य करके ममता दीदी ने कहा कि लेबू दा, ताजमुल और अम्लान को पार्टी के काम में लगाइए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










