आइपीएल सट्टेबाजी के चार आरोपी पुलिस हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2016 2:14 AM
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया. अदालत ने इन सभी को 10 दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है. इस मामले में शहर की कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आ रहे है. सिलीगुड़ी में सक्रिय सट्टाबाज गिरोह के मास्टरमाइंड को […]
पुलिस उनके खिलाफ सबूत जुटाने में लगी हुई है.रविवार को सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने इन चारों को सिलीगुड़ी एसीजेएम तृतीय की अदालत में पेश किया. न्यायाधीश भाष्कर मजूमदार ने इन चारों आरोपियों को दस दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने बताया कि आइपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में शनिवार को चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इन चारों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है. इस मामले में कई व्यवसायियों का नाम सामने आ रहा है. पुलिस की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










