उच्च माध्यमिक: गरीब के लाल ने किया कमाल पूरे राज्य में दूसरा स्थान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 1:53 AM
जलपाईगुड़ी. उच्च माध्यमिक की परीक्षा में जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी स्थित सुभाषनगर उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले एक गरीब के बेटे ने कमाल कर दिखाया है. कुल 492 अंक हासिल कर संजय सरकार ने राज्य में दूसरे स्थान हासिल किया है. भविष्य में वह इंजीनियर बनना चाहता है. उसके इस सफलता से सिर्फ परिवार के […]
जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि मयनागुड़ी के सुभाषनगर उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले संजय सरकार ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है, लोग खुशी से उछल पड़े. कई स्थानों पर जमकर आतिशबाजी भी हुई. संजय के पिता एक साधारण पाट व्यवसायी हैं. उसकी मां गृहिणी है. किसी तरह से परिवार की रोजी-रोटी चलती है. इन तमाम अभाव के बावजूद संजय ने रसायन में 99, बांग्ला में 96, अंग्रेजी में 100, बायलॉजी में 96 तथा भौतिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किया है.
संजय के पिता सुबल सरकार को अपने बेटे की इस कामयाबी पर भरोसा ही नहीं हो रहा है. हालांकि उनका कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई-लिखाई में शुरू से ही तेज रहा है. उसके अच्छे नंबरों से पास होने की उम्मीद सभी को थी. लेकिन वह पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल कर लेगा, इसकी उम्मीद उन्हें नहीं थी. संजय की मां सीमा सरकार भी अपने बेटे की इस सफलता से काफी खुश हैं. संजय के फुफा पेशे से रिक्शा चालक हैं.
ग्यारहवीं तक की पढ़ाई संजय ने उनके घर में ही रहकर की. एक साल तक यहां पढ़ाई करने के बाद वह अपने घर से पढ़ाई करने लगा. पिता के साथ-साथ फुफा भी संजय की मदद करते रहते हैं. वह उसकी आर्थिक सहायता भी करते हैं. पिता के साथ ही फुफा द्वारा मिली आर्थिक सहायता की वजह से ही संजय अपनी पढ़ाई को जारी रख पा रहा है. संजय की सफलता से फुफा भी काफी खुश हैं. इस सफलता के बाद संजय के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. संजय ने बताया है कि वह हर दिन छह घंटे पढ़ाई करता था. स्कूल के पांच शिक्षक उसे ट्यूशन पढ़ाते थे. पांचों शिक्षकों ने कभी भी उससे एक पैसे नहीं ली. सुभाषनगर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिदेवाल राय ने बताया है कि टेस्ट परीक्षा में संजय ने शानदार सफलता हासिल की थी. उसके बाद से स्कूल के शिक्षक उसकी मदद करने लगे. कई शिक्षकों ने उसे अलग से पढ़ाया और बदले में एक रुपये की भी मांग नहीं की. मयनागुड़ी शहर से संजय का गांव मोस्टीबाड़ी 20 किलोमीटर दूर है. गांव जाने के लिए कच्ची सड़क है. संजय के इस सफतला से इस गांव के लोगों में भी हर्षोल्लास है. पूरे गांव में जश्न का माहौल है.
इलापाल चौधरी मेमोरियल उच्च माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम 66.87 प्रतिसत रहा. प्रधानाध्यापक डा. अनिल कुमार सिंह के अनुसार 157 में से 105 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. विद्यालय के सुष्मिता एरगेट और मुहम्मद असलम ने संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. उच्च माध्यमिक की परीक्षा में दोनों को 320 अंक मिले हैं.
सिलीगुड़ी देशबंधु उच्च माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम 91.31 प्रतिशत रहा. विद्यालय के 92 परीक्षार्थियो में से 84 उत्तीर्ण हुए है. कला विभाग के प्रदीप कुमार साह ने 425 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










