सिलीगुड़ी जंक्शन : सूरत तो बदली, पर सीरत नहीं
सौंदर्यीकरण के नाम पर रेलवे ने तोड़ दिया स्नानागार सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कर सुंदरता का अमलीजामा तो पहना दिया गया, लेकिन मूलभूत सुविधाओं से यह स्टेशन अभी तक वंचित है. सौंदर्यीकरण के नाम पर रेल प्रबंधन ने शौचालय के स्नानागार को भी तोड़ दिया, जिससे यात्री बाहर खुले में स्नान करने […]
सौंदर्यीकरण के नाम पर रेलवे ने तोड़ दिया स्नानागार
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कर सुंदरता का अमलीजामा तो पहना दिया गया, लेकिन मूलभूत सुविधाओं से यह स्टेशन अभी तक वंचित है. सौंदर्यीकरण के नाम पर रेल प्रबंधन ने शौचालय के स्नानागार को भी तोड़ दिया, जिससे यात्री बाहर खुले में स्नान करने को मजबूर हैं. हालांकि रेलवे के डोरमेट्री व रिटायरिंग रूम में स्नानागार की व्यवस्था है. जहां सभी यात्री नहीं जा पाते हैं. प्लेटफॉर्म नंबर चार पर तो अभी भी पूरी तरह से यात्रियों के बैठने का इंतजाम भी नहीं किया गया है.
यही नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है. चार नंबर प्लेटफॉर्म से भी रोजाना गाड़ियां खुलती है. यात्रियों को शौच समेत अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि एडीआरएम सुमन राज ने कहा है कि स्टेशन परिसर में अभी निर्माण कार्य जारी है. सभी समस्याओं को 15 दिसंबर तक दूर कर लिया जायेगा.
स्टेशन परिसर के बाहर हैं शौचालय, लेकिन स्नानागार नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए