जयगांव में जल्द बनायी जायेगी नगरपालिका : मोहन शर्मा

Published at :12 Dec 2017 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
जयगांव में जल्द बनायी जायेगी नगरपालिका : मोहन शर्मा

जयगांव . जयगांव में जल्द नगरपालिका बनेगा. वर्तमान राज्य सरकार ही जयगांव को नगरपालिका बनायेगी. यह बातें अलीपुरद्वार जिला परिषद के सभाधिपति मोहन शर्मा ने कही. वह जयगांव गोपीमोहन इलाके में फायर स्टेशन निर्माण कार्य के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. मोहन शर्मा ने बताया कि जयगांव में पहले नगरपालिका बनाने […]

विज्ञापन
जयगांव . जयगांव में जल्द नगरपालिका बनेगा. वर्तमान राज्य सरकार ही जयगांव को नगरपालिका बनायेगी. यह बातें अलीपुरद्वार जिला परिषद के सभाधिपति मोहन शर्मा ने कही. वह जयगांव गोपीमोहन इलाके में फायर स्टेशन निर्माण कार्य के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे.

मोहन शर्मा ने बताया कि जयगांव में पहले नगरपालिका बनाने की स्थिति नहीं थी, अब कोई समस्या नहीं है. नगरपालिका बनाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर बार-बार मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा. जयगांव के लोग लंबे समय से नगरपालिका की मांग करते आ रहे हैं.

अलीपुरद्वार जिला घोषित होने के साथ ही जयगांव के नगरपालिका बनने को लेकर यहां के निवासियों में उम्मीद जगी. अलीपुरद्वार जिले में जयगांव महत्वपूर्ण शहर है. इसके पहले जयगांव को नगरपालिका में तब्दील करने की मांग काफी पहले उठी थी. वामो के समय से ही जयगांव को नगरपालिका बनाने की मांग उठी थी, लेकिन उस तरह का प्रयास नहीं हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola