86 कन्याओं के नाम पर लगाये जायेंगे पौधे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2017 11:29 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली. चांपदानी में इस वर्ष जन्म लेने वाली 86 कन्या संतानों के लिए नगरपालिका चेयरमैन सुरेश मिश्रा एवं चेयरमैन इन काउंसिल जीतेन्द्र सिंह ने कन्याश्री छठ उत्सव नामक योजना बनायी है. इसके तहत छठ घाटों के सौन्दर्यीकरण के लिए 68 कीमती पौधे लगाये जा रहे हैं. इन पेड़ों पर बने सुरक्षा घेरे पर इस वर्ष […]
विज्ञापन
हुगली. चांपदानी में इस वर्ष जन्म लेने वाली 86 कन्या संतानों के लिए नगरपालिका चेयरमैन सुरेश मिश्रा एवं चेयरमैन इन काउंसिल जीतेन्द्र सिंह ने कन्याश्री छठ उत्सव नामक योजना बनायी है. इसके तहत छठ घाटों के सौन्दर्यीकरण के लिए 68 कीमती पौधे लगाये जा रहे हैं. इन पेड़ों पर बने सुरक्षा घेरे पर इस वर्ष जन्म लेने वाली बच्चियों के नाम अंकित रहेंगे. इन पौधों की रक्षा का दायित्व उनके पिता को दिया जाएगा. 20 साल बाद पेड़ बेचकर जो रुपये मिलेंगे वह अपनी बेटी की पढ़ाई या शादी में खर्च कर सकेंगे.
बता दें कि चांपदानी में हुगली नदी के कटाव से कई घाटों के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है. छह नंबर वार्ड में भी यह खतरा दिख रहा है. कटाव रोकने के लिए इंदिरा मैदान के पास नगरपालिका ने 200 मीटर लंबे नदी तट पर बांधाई का काम कराया है. नदी किनारे जानेवाली सड़क का निर्माण और विद्युत सजावट का काम पूरा हो गया है. छठ पूजा के दिन इस गांव घाट का उद्घाटन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










