अबकी दुर्गापूजा पर जीएसटी की मार, बाढ़ ने भी बढ़ायी परेशानी

सिलीगुड़ी : जीएसटी की वजह से सिर्फ आम व्यापारी ही नहीं बल्कि प्रतिमा बनानेवाले कलाकार भी परेशान हैं. जीएसटी का सीधा असर इनके कारोबार पर पड़ा है. इसबार दुर्गापूजा में जीएसटी के असर से प्रतिमा बनानेवाले कलाकारों को उचित कीमत नहीं मिलने की संभावना देखी जा रही है. सिलीगुड़ी में हिलकार्ट रोड के निकट ही […]
यहां काफी संख्या में प्रतिमा बनानेवाले कलाकार रहते हैं. मूर्तियां बनाकर बेचना ही इनकी रोजीरोटी का मुख्य साधन है. कालीपूजा, दुर्गापूजा, विश्वकर्मा पूजा आदि मौके पर काफी संख्या में मूर्तियों का निर्माण होता है. त्यौहार के मौके पर प्रतिमा बेचकर ये सभी मुनाफा भी कमा लेते हैं. इसबार दुर्गापूजा के समय स्थिति पूरी तरह से बदली हुई है. सिर्फ जीएसटी ही नहीं बल्कि उत्तर बंगाल के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ एवं तीन महीने से जारी बेमियादी पहाड़ बंद का असर भी प्रतिमा कलाकारों पर देखने को मिल रहा है. कुम्हारटोली के प्रतिमा कलाकार दीपक पाल का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल दुर्गापूजा में मुनाफा की बात तो दूर, उल्टे घाटा होने की संभावना है. पहले दुर्गापूजा में कई प्रतिमा बनाकर अच्छी कमाई कर लेते थे.
कमोवेश यही स्थिति दार्जिलिंग पहाड़ की है. यहां उल्लेखनीय है कि दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में गोरखालैंड आंदोलन की वजह से पिछले तीन महीने से बेमियादी बंद है. दुर्गापूजा के बस कुछ ही दिन बचे हुए है. वहां पूजा का आयोजन होगा कि नहीं, किसी को पता नहीं है. सोमवार को राज्य मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में भी पहाड़ समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है. इस बैठक के बाद पहाड़ पर स्थिति सामान्य होने के साथ ही बंद खत्म होने की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










