अनियंत्रित होकर खाल में गिरी बस, 10 घायल

मुर्शिदाबाद जिले में डोमकल से बहरमपुर की ओर जा रही एक निजी यात्री बस शनिवार सुबह नियंत्राण खो बैठी और सड़क किनारे स्थित जलाशय में पलट गयी.

संवाददाता, कोलकाता.

मुर्शिदाबाद जिले में डोमकल से बहरमपुर की ओर जा रही एक निजी यात्री बस शनिवार सुबह नियंत्राण खो बैठी और सड़क किनारे स्थित जलाशय में पलट गयी. इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गये हैं. घायलों डोमकल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया है. दुर्घटनास्थल पर डोमकल पुलिस और दमकल कर्मचारी पहुंचकर बस को हटाने का कार्य कर रहे हैं.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस जालंगी और डोमकल होते हुए बहरमपुर जा रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान बस के सामने से एक अन्य वाहन आ गया. इससे बस का नियंत्रण खो गया और वह सड़क के किनारे जलाशय में पलट गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर, बस के शीशे तोड़कर कई घायल यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. घायलों की संख्या 10 से 15 के बीच हो सकती है, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >