बंगाल चुनाव 2026: दीवाल पर भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू, सुकांत मजूमदार ने की पेंटिंग

Bengal Elections 2026: बंगाल में चुनाव प्रचार की शुरुआत हो चुकी है. दीवारों पर पार्टियों के चुनाव चिह्न और स्लोगन लिखने की शुरुआत हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने हावड़ा जिले के आमता में दीवार पर कमल फूल बनाया. उन्होंने कहा कि बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी.

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में दीवाल लेखन शुरू कर दिया है. केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने खुद हावड़ा जिले के आमता विधानसभा क्षेत्र में दीवाल पर भाजपा के चुनाव चिह्न में रंग भरे.

आमता में सुकांत मजूमदार की अगुवाई में निकली बाईक रैली

इस दौरान उन्होंने हावड़ा ग्रामीण सांगठनिक जिले के आमता में एक बाईक रैली में भी भाग लिया. दीवाल लेखन के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव 2026 के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी. विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए जो भी काम करने की जरूरत होगी, वे करेंगे.

सभी बूथों पर शुरू हो चुका है दीवाल लेखन – सुकांत मजूमदार

उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि बंगाल की जनता भाजपा के पक्ष में वोट करें. भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल है. भाजपा चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बने. इसी उद्देश्य से सभी बूथों पर दीवाल लेखन का काम शुरू हो गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Elections 2026: बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार – सुकांत मजूमदार

दीवार पर भाजपा के प्रचार को तृणमूल कांग्रेस के द्वारा मिटाये जाने के बारे में पूछने पर डॉ सुकांत मजूमदार ने कहा कि जब तक प्रशासन पर टीएमसी की पकड़ है, तब तक वे ऐसा करेंगे. विधानसभा चुनाव में बंगाल की जनता उनको जवाब देगी. इस बार भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है और बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: सभी 294 सीटों पर एक ही चरण में हो सकती है वोटिंग

अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव

सुरक्षा बलों की 480 कंपनियों की होगी तैनाती, 1 मार्च से आने लगेंगे CAPF के जवान

पश्चिम बंगाल से चुने जायेंगे 5 राज्यसभा सदस्य, 16 मार्च को होगी वोटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >