ममता बनर्जी ने एक शख्स को जड़ा थप्पड़, बारुईपुर कांड के विरोध में निकली रैली में बवाल, चले अंडे, चोर-चोर के नारे भी लगे

दक्षिण 24 परगना में बच्ची से दरिंदगी के विरोध में निकली टीएमसी की रैली में बवाल हो गया. हाजरा क्रॉसिंग पर ममता बनर्जी ने भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता भिड़ गए.

दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना के विरोध में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की युवा शाखा द्वारा निकाली गयी रैली में बवाल हो गया. अंडे फेंके गये और चोर-चोर के नारे भी लगे. कोलकाता के बालीगंज फाड़ी से शुरू होकर हाजरा क्रॉसिंग तक जाने वाली इस रैली में टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये. दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़पें हुईं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

घर से बाहर निकलीं ममता बनर्जी, एक व्यक्ति को जड़ा थप्पड़

रैली का समापन प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हरीश चटर्जी स्ट्रीट स्थित आवास के पास हाजरा क्रॉसिंग पर होना था. जैसे ही रैली वहां पहुंची, माहौल तनावपूर्ण हो गया. प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ और नारेबाजी के बीच ममता बनर्जी अपने आवास से बाहर निकल आयीं. वहां मौजूद उत्तेजित भीड़ को शांत करने और इलाके से हटाने का प्रयास करती नजर आयीं. इसी दौरान उन्होंने भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि, उस व्यक्ति की राजनीतिक पहचान की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है.

ममता बनर्जी का पुलिस और भाजपा पर तीखा हमला

घटना के बाद ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘सुनियोजित हिंसा’ का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि हाईकोर्ट की परमिशन के बावजूद उनकी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. ममता ने कहा- हमारी रैली में शामिल कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. कई लोग लहूलुहान हो गये. भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे रूट पर मंच बनाया, डीजे बजाया और हमारे माइक छीन लिये. मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रही है.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर एनकाउंटर : प्रभाष मंडल की पत्नी बोली- शादी के बाद से सह रही थी जुल्म, मां का शव लेने से इनकार, महुआ मोईत्रा ने उठाये सवाल

3 किलोमीटर मार्ग पर रुक-रुककर होती रही झड़प

दोपहर लगभग 2:30 बजे बालीगंज फाड़ी से शुरू हुई इस रैली को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रोकने का प्रयास किया. हाजरा रोड पर भाजपा समर्थकों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये और मार्ग को बाधित कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गयी. बालीगंज से हाजरा क्रॉसिंग तक 3 किमी के मार्ग पर रुक-रुककर झड़पें होती रहीं.

शमिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी पर किया पलटवार

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी को ऐसी घटनाओं पर रैली निकालने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनकी सरकार राज्य में अपराधियों को संरक्षण देती रही है.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, लगे चोर-चोर के नारे, टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

एनकाउंटर में मारा गया प्रभास मंडल, कबीर मोल्ला गिरफ्तार

बारुईपुर पुलिस केस में पुलिस ने अपडेट दिया कि केस का आरोपी प्रभास मंडल मंगलवार देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ (Encounter) में मारा गया. पुलिस का दावा है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान उसने हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया था. पुलिस अधिकारियों के हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. इस मामले में बुधवार को चौथे आरोपी कबीर मोल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

हाईकोर्ट ने कड़ी शर्तों के साथ दी थी रैली की अनुमति

कोलकाता पुलिस ने रैली की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस के आदेश को रद्द कर दिया. कुछ शर्तों के साथ रैली की अनुमति दी, जिसमें समय बदलने के अलावा बिना लाउडस्पीकर (केवल हैंड माइक), अधिकतम 1000 लोगों और हाजरा क्रॉसिंग पर समापन की सख्त हिदायत शामिल थी.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर मुठभेड़ पर बोलीं कामदुनी आंदोलन की नेता मौसुमी कयाल- यह असुरों के संहार की शुरुआत

ये भी पढ़ें: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा

ये भी पढ़ें: बारुईपुर में नाबालिग की हत्या के बाद युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कुलपी रोड जाम, पुलिस कैंप पर हमला

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल : बारुईपुर दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत, मां ने शव लेने से किया इनकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >