डर या पक्षपात के बिना करें संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (डब्ल्यूबीसीएस) अधिकारियों के नाम एक खुला पत्र जारी कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा.

शुभेंदु अधिकारी ने डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों को लिखा खुला पत्र

संवाददाता, कोलकाता.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (डब्ल्यूबीसीएस) अधिकारियों के नाम एक खुला पत्र जारी कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे ममता बनर्जी के घड़ियाली आंसुओं से प्रभावित न हों और बिना किसी भय या पक्षपात के अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करें. अधिकारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का एफआइआर दर्ज न करने का फैसला सरकारी कर्मियों को नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था में शामिल आई-पैक और उसके सहयोगियों को बचाने के लिए है. उनके अनुसार, आई-पैक से जुड़े लोग डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में चुनावी प्रक्रिया में घुसपैठ कर रहे हैं और तकनीकी धांधली के जरिए फर्जी वोटरों को जोड़ा जा रहा है, जबकि हिंदू मतदाताओं के नाम हटाये जा रहे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेशी नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है.

शुभेंदु अधिकारी ने पत्र में कहा कि लंबे समय से डब्ल्यूबीसीएस अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे अपने वैधानिक दायित्वों से समझौता कर रहे हैं. उनका यह भी आरोप है कि यह पूरा तंत्र मुख्यमंत्री और उनके भतीजे द्वारा कथित रूप से अर्जित अवैध संपत्ति से पोषित प्रतीक जैन और उनके साथियों द्वारा संचालित हो रहा है. अधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आप राज्य और आने वाली पीढ़ियों के हित में अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करें. पत्र के अंत में शुभेंदु अधिकारी ने विश्वास जताया कि मां काली ममता बनर्जी की गिरफ्त से आपको बचायेंगी. यह पत्र उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर भी साझा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >