नंगे पांव इस्कॉन में शुभेंदु अधिकारी ने की गौ सेवा, संतों के साथ बंगाल के सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर बड़ी बैठक

CM Suvendu Adhikari Mayapur ISKCON Visit: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को मायापुर इस्कॉन मुख्यालय पहुंचे. धोती-कुर्ता पहनकर नंगे पांव गौशाला में गौ सेवा की और इस्कॉन के संतों से मुलाकात की. इस दौरान नदिया जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.

CM Suvendu Adhikari Mayapur ISKCON Visit: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को अलग अंदाज में नजर आये. सत्ता की भाग-दौड़ से दूर, नदिया जिले के मायापुर स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के वैश्विक मुख्यालय पहुंचे. सफेद धोती-कुर्ता पहने और पूरी तरह भक्ति भाव में डूबे शुभेंदु अधिकारी पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे नंगे पांव मंदिर की गौशाला में दाखिल हुए.

इस्कॉन की गौशाला में गौ पूजन करते बंगाल के मुख्यमंत्री.

सांस्कृतिक रूप से भी अहम सीएम की यात्रा

गौशाला में उन्होंने न केवल गौ पूजा की, बल्कि अपने हाथों से गायों को फल और मिठाइयां भी खिलायीं. मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने इस्कॉन के शीर्ष संतों के साथ बंगाल की आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर नयी पहचान दिलाने के रोडमैप पर चर्चा की है.

मायापुर के इस्कॉन मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने हवन भी किया.

जब गौशाला में गायों के बीच पहुंचे दादा

मायापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने किसी भी प्रकार के प्रोटोकॉल की औपचारिकता को आड़े नहीं आने दिया. मंदिर परिसर की गौशाला में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ माता की पूजा की. उन्होंने गायों को केला, सेव और मंदिर का विशेष मिष्ठान्न खिलाया. उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए यह एक दुर्लभ दृश्य था, जब राज्य का मुखिया एक साधारण सेवक की भांति गौशाला में समय बिता रहा था. सीएम ने कुछ समय ध्यान भी लगाया.

इसे भी पढ़ें : नबान्न से लोक भवन तक हलचल, राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी, मंत्रिमंडल विस्तार या घुसपैठियों पर एक्शन?

इस्कॉन के संतों के साथ बंद कमरे में मंथन

गौ पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मंदिर प्रबंधन और वहां के वरिष्ठ साधु-संतों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में मायापुर को ‘विश्व आध्यात्मिक राजधानी’ के रूप में विकसित करने और बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने इस्कॉन के शिक्षण संस्थानों के कार्यों का जायजा लिया और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस मुलाकात को बंगाल में सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चप्पे-चप्पे पर पहरा, छावनी में तब्दील मायापुर

मुख्यमंत्री के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. पुलिस के आला अधिकारियों ने सुबह से ही कमान संभाल ली थी. मायापुर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग की गयी थी. मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही देश-विदेश से आये श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर के बाहर कतारों में खड़े रहे. संवेदनशील इलाकों और मंदिर परिसर की निगरानी के लिए पुलिस ने ड्रोन का भी सहारा लिया.

इसे भी पढ़ें : भागो नहीं तो हम खदेड़ेंगे, शुभेंदु अधिकारी के अल्टीमेटम से घबराये बांग्लादेशियों का बॉर्डर पर लगा जमावड़ा

CM Suvendu Adhikari Mayapur ISKCON Visit: सॉफ्ट हिंदुत्व या सांस्कृतिक राष्ट्रवाद?

शुभेंदु अधिकारी का मायापुर जाना और वहां गौ पूजा करना बंगाल की बदलती राजनीति का एक बड़ा संकेत है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शुभेंदु अधिकारी इस्कॉन जैसे वैश्विक मंच के जरिये बंगाल की जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनकी सरकार विकास के साथ-साथ राज्य की जड़ों और धर्म की रक्षा के लिए भी उतनी ही गंभीर है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के 3 बड़े धमाके! 5 रुपए में मिलेगा मछली-चावल, 27 से भरे जायेंगे ‘अन्नपूर्णा योजना’ के फॉर्म

शुभेंदु अधिकारी का डोनाल्ड ट्रंप स्टाइल एक्शन, मिशन Detect, Delete and Deport शुरू, 9 घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में डाला

बंगाल में खत्म होगा 70 साल पुराना ‘लैंड सीलिंग’ कानून? जानें शुभेंदु सरकार के बड़े दांव से क्या होगा बदलाव

बंगाल के स्कूलों में सुबह-सुबह वंदे मातरम गाना अनिवार्य, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी करने को कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >