West Bengal : आज से बाजारों में नहीं मिलेगा चिकन...

West Bengal : पोल्ट्री फार्म से कोई भी मुर्गी दुकानों, होटलों आदि में सप्लाई नहीं की जायेगी. हड़ताल के आह्वान से राजनीतिक स्तर पर भी हलचल शुरू हो गयी है.

West Bengal : पश्चिम बंगाल में पुलिस की कथित ज्यादती के खिलाफ वेस्ट बंगाल पोल्ट्री ट्रेडर्स एसोसिएशन ने गुरुवार यानि की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है. पूर्व बर्दवान के जमालपुर के पोल्ट्री फार्म ट्रेडर्स मालिकों ने आरोप लगाया की कि पोल्ट्री वाहनों के चालकों के पास सारे वैध कागजात होते हुए भी पुलिस उन्हें परेशान करती है, जबरन वसूली करती है. रुपये नहीं देने पर केस में फंसाने की कोशिश करती है. गत 11 जुलाई को बेलदा इलाके में एक पोल्ट्री वैन के चालक समीर घोष ने वसूली का प्रतिवाद किया, तो उसे पुलिस वालों ने बेरहमी से पीटा.

पोल्ट्री फार्म से कोई भी मुर्गी दुकानों, होटलों में नहीं की जायेगी सप्लाई

बाद में उस पोल्ट्री वैन चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की गयी थी, मगर आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई नहीं की गयी. इसलिए पोल्ट्री फार्म वालों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. यह भी तय किया है कि पोल्ट्री फार्म से कोई भी मुर्गी दुकानों, होटलों आदि में सप्लाई नहीं की जायेगी. हड़ताल के आह्वान से राजनीतिक स्तर पर भी हलचल शुरू हो गयी है.

Mamata Banerjee : मुहर्रम की सुबह ममता बनर्जी ने दिया खास संदेश, जानें क्या लिखा ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >