बस के धक्के से एक सांड़ की मौत, दूसरा घायल
Updated at : 10 Jul 2018 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

हल्दिया : पूर्व मिदनापुर जिले के 116 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दूसरे से सींग लड़ा रहे थे, तभी सामने से आ रही यात्री बस की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा सांड़ गंभीर रुप से घायल है, जिसे स्थानीय पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. यह घटना दीघा […]
विज्ञापन
हल्दिया : पूर्व मिदनापुर जिले के 116 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दूसरे से सींग लड़ा रहे थे, तभी सामने से आ रही यात्री बस की चपेट में आने से एक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा सांड़ गंभीर रुप से घायल है, जिसे स्थानीय पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. यह घटना दीघा के पल्लीभारित के पास सुबह 11 बजे घटी.
यह बस दीघा की ओर जा रही थी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार रास्ते के दोनाें ओर इमारती लकड़ी जमा रहने की वजह से बस को असंतुलित हो गयी थी. घटना के तुरंत बाद मोहना थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और सड़क जाम को हटाया. लोगों का आरोप है कि अवैध रुप से सड़क के दोनों ओर दूकानों की वजह से इस तरह की घटनाएं आम हो गयी हैं. जिस पर प्रशासन को तत्काल रोक लगाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




