पहले की मैनुअल प्रक्रिया होगी समाप्त

Updated:
विज्ञापन

सीबीएसइ. संबद्धता की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, करना होगा आवेदन संबंधित कागजातों के सही पाये जाने के बाद होगा आवेदन आसनसोल. किसी भी स्कूल को अब सीबीएसइ से संबद्धता या एफिलिएशन लेने के लिये ऑन लाइन ही सारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ऑन लाइन ही सीबीएसइ सारे कागजात की जांच करेगा और ऑन लाइन ही सारी […]

विज्ञापन
सीबीएसइ. संबद्धता की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, करना होगा आवेदन
संबंधित कागजातों के सही पाये जाने के बाद होगा आवेदन
आसनसोल. किसी भी स्कूल को अब सीबीएसइ से संबद्धता या एफिलिएशन लेने के लिये ऑन लाइन ही सारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ऑन लाइन ही सीबीएसइ सारे कागजात की जांच करेगा और ऑन लाइन ही सारी पूछताछ भी होगी.
सीबीएसइ से संबंद्धता लेने के लिये पहले स्कूलों के सारे कागजात की जांच होगी. कागजात जांच में सही पाये जाने पर दुबारा एफिलिएशन के लिये स्कूल को ऑन लाइन आवेदन करना होगा. सीबीएसइ के अनुसार हर साल सैकड़ों स्कूल को संबद्धता दी जाती है. ऐसे में स्कूलों की जांच प्रक्रिया को अब पूरी तरह से ऑन लाइन की जायेगी. क्योंकि मैनुअल जांच में कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायत बोर्ड को प्राप्त हुयी है.
दो बार करना होगा आवेदन: अब सीबीएसइ के संबद्धता के लिये किसी भी स्कूल को दो बार आवेदन देना होगा. एक बार आवेदन स्कूल की ओर से दिया जायेगा, जिसमें उन्हें यह बताना होगा कि वह सीबीएसइ की संबद्धता लेना चाहते है. इसके लिये उन्हें सारे कागजात देने होंगे.
जो सीबीएसइ की संबद्धता के लिये जरुरी है. ये सारे कागजात बोर्ड द्वारा मंजूर करने के बाद स्कूलों को दुबारा संबद्धता के लिये आवेदन देना होगा. दुबारा आवेदन के बाद ही संबद्धता की प्रक्रिया पूरी होगी. सीबीएसइ की मानें तो यह नयी व्यवस्था 2018 में संबद्धता लेनेवाले स्कूलों पर लागू होगी.
वेबसाइट पर वीडियो: सीबीएसइ की संबद्धता के लिए स्कूलों को वीडियो सीडी बनानी होगी. इसके लिए सीबीएसइ ने नया निर्देश जारी किया है. इसके तहत स्कूलों को कैंपस की सीडी बना कर सीबीएसइ को भेजना होगा. सीडी में इंफ्रास्ट्रर संबंधित सारी जानकारी होगी. इसके बाद ही बोर्ड की संबद्धता स्कूलों को मिल पायेगी. स्कूल की सीडी में सारी जानकारी दिखानी होगी.
एक जनवरी तक 2018-19 के लिए आवेदन: सीबीएसइ ने ऑन लाइन संबद्धता के लिये 2018-19 की प्रक्रिया शुरु कर दी है. इस सत्र के लिये बोर्ड ने एक जनवरी तक की तिथि तय की है. आवेदन देने के बाद स्कूलों की जांच एक से तीन महीने के अंदर की जायेगी. अगर बोर्ड को स्कूल को संबद्धता देनी होगी तो स्कूल के पास मेल जायेगा. इसके बाद ही संबद्धता की आगे की प्रक्रिया होगी. जिन स्कूल के पास सीबीएसइ कोई सूचना नहीं देगा, ऐसे स्कूल को संबद्धता नहीं दी जायेगी.
एफिलिएशन कमेटी की जांच होगी खत्म: सीबीएसइ के अनुसार संबद्धता की वर्तमान प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जायेगा. अभी तक स्कूल द्वारा आवेदन देने के बाद बोर्ड की ओर से संबद्धता की जांच कमेटी बनायी जाती थी. इस जांच कमेटी में सीबीएसइ के साथ लोकल पदाधिकारी को शामिल किया जाता था. इस कमेटी द्वारा जो जांच रिपोर्ट तैयार की जाती थी, उसी को आधार बनाकर संबद्धता दी जाती रही है. लेकिन अब इस जांच कमेटी को समाप्त कर दिया जायेगा.
10वीं बोर्ड की तैयारी शुरू: सीबीएसइ ने 10वीं बोर्ड को लेकर तैयारी शुरु कर दी है. मार्च में ली जानेवाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी स्कूल स्तर पर सही तरीके से हो, इसके लिए सीबीएसइ ने तमाम स्कूलों को ऑप्शनल क्लासेज आयोजित करने का निर्देश दिया है. जिन स्टूडेंट्स को किसी भी विषय के टॉपिक पर कंफ्यूजन हो, ऐसे स्टूडेंट्स के लिए स्कूल ऑप्शनल क्लासेज शुरु करेगा. सीबीएसइ का यह निर्देश तमाम स्कूलों को भेज दिया गया है.
स्कूल को अपने स्तर पर क्लासेज आयोजित करना है. हर स्कूल को स्टूडेंट्स की केटेगरी बनानी है. स्टूडेंट्स केटेगरी के अनुसार बांटे जायेंगे. कमजोर या जिन स्टूडेंट्स को समझने में थोड़ी दिक्कत होती है, ऐसे स्टूडेंट्स के लिए अलग से क्लासेज चलायी जायेगी. सीबीएसइ के अनुसार स्कूल के टीचर्स का यह काम है कि वो ऐसे स्टूडेंट्स का चुनाव करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola