किशोरी को यूपी ले जाने के आरोप में गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2018 12:47 AM
विज्ञापन
बर्दवान : पूर्व बर्दवान के भतार थाना अंतर्गत झुझकाडांगा गांव की नाबालिग को प्रलोभन देकर नृत्य के लिये यूपी के कुशीनगर ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो महिला टूम्पा बेगम, चांदनी बेगम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में नाबालिग की नानी को भी पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है. जानकारी […]
विज्ञापन
बर्दवान : पूर्व बर्दवान के भतार थाना अंतर्गत झुझकाडांगा गांव की नाबालिग को प्रलोभन देकर नृत्य के लिये यूपी के कुशीनगर ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो महिला टूम्पा बेगम, चांदनी बेगम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में नाबालिग की नानी को भी पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है.
जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गयी थी. बाद में वह खुद घर लौट आयी थी. मंगलवार दोपहर दो महिलाएं गांव मे आयी और नाबालिग को साथ ले जाने लगी. संदेह होने पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और भातार थाने को सूचित किया. महिलाओं ने बताया कि उनकी नानी की अनुमति पर ही वे किशोरी को अपने साथ ले जाती है.
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वे नाबालिग को उत्तरप्रदेश नृत्य कराने के लिये झुझकोडांगा आयी थी. झुझकाडांगा निवासी शमशूल शेख ने भतार थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










