नोटबंदी के दौरान जमा 49 हजार रुपये गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2017 8:56 AM
जलपाईगुड़ी: बैंक खाते में पैसा जमा करने के बाद भी पासबुक में उसे दर्ज नहीं किया गया है. इतना ही नहीं, खाते से भी पैसे गायब हो गये हैं. यह पैसे नोटबंदी के समय हजार तथा पांच सौ के नोट के रूप में जमा कराये गये थे. बार-बार बैंक अधिकारियों से गुहार लगाने का भी […]
नोटबंदी के समय 12 नवंबर को उन्होंने 49 हजार रुपये के पुराने नोट जमा कराये थे. उसके बाद 13 नवंबर को फिर उन्होंने 49 हजार रुपये जमा करा दिये. वह जब अपना पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंची, तो वहां 12 नवंबर को जमा कराये गये 49 हजार रुपये तो दर्ज हैं, लेकिन 13 नवंबर को जमा कराये गये 49 हजार रुपये का कोई अता-पता नहीं है. उनके खाते में भी सिर्फ 49 हजार रुपये ही जमा हुए हैं. तब से लेकर अब तक वह कई बार बैंक अधिकारियों का चक्कर काट चुकी हैं, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










