मिस्ट्री मैन में उलझी हत्या की गुत्थी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2017 8:13 AM
हावड़ा. बाली के बादामतल्ला इलाके में स्थित एक फ्लैट में हुई राखी सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बन गयी है. पुलिस जांच में एक युवक का नाम सामने आया है लेकिन वह कौन है, यह अब तक रहस्य बना हुआ है. हमला के चंद घंटे बाद ही राखी की […]
उसे सिर्फ इतना ही पता है कि पिंटू अंकल आये थे. उन्होंने ही उसकी मां को मारा. अब यह पिंटू कौन है, यह किसी को नहीं पता. राखी का पति मनोज सिंह भी उसे नहीं पहचानता. खुशी ने पुलिस को यह भी बताया कि पिंटू अंकल घटनावाले दिन से पहले भी दो-तीन बार चॉकलेट लेकर घर आये थे. शक के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया लेकिन सफलता नहीं मिली. पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. मकान के आस-पास कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से जांच में और दिक्कत आ रही है. पुलिस अब राखी के मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकालने का प्रयास कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि शायद यहां से कोई सुराग मिल जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










