हावड़ा में रेलगाड़ी परिचालन बाधित

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : हावड़ा स्टेशन से रेलगाड़ियों का परिचालन आज दोपहर करीब एक घंटे से ज्यादा समय के लिए प्रभावित रहा. हावड़ा-बंडेल लोकल गाड़ी का पैंटोग्राफ टूट जाने और उपर से गुजर रही तार में फंस जाने के कारण परिचालन बाधित रहा. पूर्वी रेलवे के सूत्रों ने यहां कहा कि हावड़ा केबिन के नजदीक दोपहर एक […]

विज्ञापन

कोलकाता : हावड़ा स्टेशन से रेलगाड़ियों का परिचालन आज दोपहर करीब एक घंटे से ज्यादा समय के लिए प्रभावित रहा. हावड़ा-बंडेल लोकल गाड़ी का पैंटोग्राफ टूट जाने और उपर से गुजर रही तार में फंस जाने के कारण परिचालन बाधित रहा.

पूर्वी रेलवे के सूत्रों ने यहां कहा कि हावड़ा केबिन के नजदीक दोपहर एक बजकर 37 मिनट पर रेलगाड़ी में खराबी आई. पूर्वी रेलवे के सूत्रों ने कहा कि घटनास्थल के लिए टावर वैन के चालक दल के सदस्यों को रवाना किया गया और प्रभावित ईएमयू लोकल ट्रेन को वापस हावड़ा प्लेटफॉम पर दो बजकर 40 मिनट पर ले जाया गया. सूत्रों ने कहा कि देश के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शामिल हावड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों की नियमित आवाजाही धीरे-धीरे बहाल कर दी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola