दंगा फैलाना चाहती हैं ममता : राहुल
कोलकाता: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दंगा फैलाने का आरोप लगाया है. श्री सिन्हा ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य में दंगा भड़काना चाहती हैं. नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को […]
कोलकाता: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दंगा फैलाने का आरोप लगाया है. श्री सिन्हा ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, बंगाल की मुख्यमंत्री राज्य में दंगा भड़काना चाहती हैं.
नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को आड़े हाथों लेने के बाद श्री सिन्हा ने ममता बनर्जी पर यह पलटवार किया. उन्होंने कहा कि खुफिया जांच एजेंसियों ने भी इसकी रिपोर्ट केंद्र व राष्ट्रपति को सौंपी है.
इससे पहले राज्यपाल को भी इसकी जानकारी दी गयी थी. श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा जनता के हित की राजनीति करती है, जबकि तृणमूल दंगा व खून की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










