पति ने प्रेमिका के साथ मिल कर सो रही पत्नी पर मारा एसिड बल्ब, हालत गंभीर

Updated at : 18 Nov 2019 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
पति ने प्रेमिका के साथ मिल कर सो रही पत्नी पर मारा एसिड बल्ब, हालत गंभीर

पानागढ़ : बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के बक्रेश्वर गोवालीपाड़ा में एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर घर में सो रही पत्नी पर एसिड बल्ब से हमला कर पत्नी को आग लगा कर बाहर से दरवाजा बंद कर हत्या की कोशिश की. महिला को गंभीर हालत में सिउड़ी सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के बक्रेश्वर गोवालीपाड़ा में एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर घर में सो रही पत्नी पर एसिड बल्ब से हमला कर पत्नी को आग लगा कर बाहर से दरवाजा बंद कर हत्या की कोशिश की. महिला को गंभीर हालत में सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. महिला की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. घटना के बाद पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घायल पत्नी का नाम पुतुल अंकुर बताया गया है.

घटना को लेकर पुतुल अंकुर के मायकेवालों ने पति जीवनानंद अंकुर, उसकी प्रेमिका तथा ससुरालवालों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दायर किया है. इस घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है. घटना के संबंध में पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार मध्य रात को घर में सो रही पुतुल पर पति तथा उसकी प्रेमिका ने एसिड से पहले हमला किया.
उसके बाद पुतुल को आग लगा दी और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. पुतुल की चीख सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गये और गंभीर हालत में पुतुल को बरामद कर सिउड़ी सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती किया है. इस घटना को लेकर पुतुल के पति ने अपने पत्नी की हत्या की कोशिश के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए इनकार किया है.
जीवनानंद का आरोप है कि भैया तथा भाभी के साथ संपत्ति को लेकर एक विवाद चल रहा था. उन्हीं लोगों ने उनकी पत्नी की हत्या की साजिश रची. घटना के बाद रविवार सुबह दुबराजपुर पुलिस सिउड़ी सदर अस्पताल पहुंच कर पुतुल का बयान दर्ज किया. इसके बाद पुतुल के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ चला रही है. पुतुल की पुत्री ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके पिता तथा पिता की प्रेमिका ने ही मिल कर मां की हत्या की कोशिश की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola