मोदी पर ममता का निशाना, कहा कि सबसे उग्र बाघ बंगाल में
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ और जहर उगलते हुए कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बन गये तो देश जल उठेगा. भारत अंधकार युग में लौट जायेगा. इसी क्रम में आगे कहा कि मोदी कोई अकेले शेर नहीं हैं. मायावती, जयललिता और मुलायम जी जैसे और भी बहुत से […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ और जहर उगलते हुए कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बन गये तो देश जल उठेगा. भारत अंधकार युग में लौट जायेगा. इसी क्रम में आगे कहा कि मोदी कोई अकेले शेर नहीं हैं. मायावती, जयललिता और मुलायम जी जैसे और भी बहुत से नेता हैं. वे भी शेर हैं.
..और सबसे भयावह शेर ‘रायल बंगाल टाइगर’ होता है जो बंगाल में है. मोदी द्वारा उनकी एक पेंटिंग बिकने के बारे में लगाये गये आरोपों पर ममता ने कहा, उन्हें कोई टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए. एक व्यक्ति जो अपनी जबान पर काबू नहीं कर सकता, वह देश को कैसे काबू में रख पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










