बुलंदशहर हिंसा: एसएसपी हटाए गये, प्रभाकर चौधरी को मिली कमान

Updated at : 08 Dec 2018 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
बुलंदशहर हिंसा: एसएसपी हटाए गये, प्रभाकर चौधरी को मिली कमान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह को हटा दिया है. उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर में गोकशी के बाद सोमवार को हुई हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गयी थी. प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार ने बताया कि एसएसपी बुलंदशहर कृष्ण बहादुर सिंह […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह को हटा दिया है. उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर में गोकशी के बाद सोमवार को हुई हिंसा में एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गयी थी. प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार ने बताया कि एसएसपी बुलंदशहर कृष्ण बहादुर सिंह को लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सीतापुर प्रभाकर चौधरी बुलंदशहर के नए एसएसपी बनाये गये हैं. इस बीच, कल देर रात एडीजी (खुफिया) एस बी शिरोडकर की गोपनीय जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने के बाद सरकार ने बुलंदशहर के दो पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिये थे. इनमें स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा और चिंगरावती पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश कुमार शामिल हैं.

तीन दिसंबर को इंस्पेक्टर सुबोध सिंह और स्थानीय युवक सुमित की हिंसा में मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola