यूपी विधानपरिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे की हत्या उसकी मां मीरा यादव ने की : पुलिस

Updated at : 22 Oct 2018 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी विधानपरिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे की हत्या उसकी मां मीरा यादव ने की : पुलिस

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत यादव की हत्या के जुर्म में उसकी मां मीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. आज इस बात की जानकारी पुलिस की ओर से दी गयी. पुलिस एसपी एस मिश्रा ने बताया कि उसकी मां ने स्वीकार किया कि 20 अक्तूबर […]

विज्ञापन


लखनऊ :
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत यादव की हत्या के जुर्म में उसकी मां मीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. आज इस बात की जानकारी पुलिस की ओर से दी गयी. पुलिस एसपी एस मिश्रा ने बताया कि उसकी मां ने स्वीकार किया कि 20 अक्तूबर की रात को वह शराब पीकर आया था और उससे बहस कर रहा था, जिसके कारण उसने अभिजीत की हत्या कर दी.

हालांकि पुलिस ने यह भी बताया कि जब वे अभिजीत यादव के घर पहुंचे थे तो घर के लोगों ने बताया था कि यह स्वाभाविक मौत है और वे जांच नहीं चाहते हैं. शक होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां यह पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी है.मीरा यादव रमेश यादव की दूसरी पत्नी हैं. मीरा और रमेश के दो बेटे अभिजीत और अभिषेक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola