यूपी राज्यसभा चुनाव : एक या दो विधायक बना-बिगाड़ सकते हैं पूरा खेल, ऐसे बिछाई है बाजी

लखनऊ : देश में राज्यसभा की कुल 58 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कुल 63 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें बिहार से छह सांसद निर्विरोध चुन भी लिये गये हैं.23 मार्च, शुक्रवार को सात राज्यों की 26 सीटों पर वोटिंग होना है.राज्यसभा का सबसे रोचक चुनाव उत्तरप्रदेश की दसवीं सीट […]
लखनऊ : देश में राज्यसभा की कुल 58 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कुल 63 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें बिहार से छह सांसद निर्विरोध चुन भी लिये गये हैं.23 मार्च, शुक्रवार को सात राज्यों की 26 सीटों पर वोटिंग होना है.राज्यसभा का सबसे रोचक चुनाव उत्तरप्रदेश की दसवीं सीट पर शुक्रवार को होना है. जिसमें बसपा उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनिल अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला है.
अनिल अग्रवाल गाजियाबाद के बड़े कारोबारी हैं. उत्तरप्रदेश में विधानसभा संख्या बल के हिसाब से बीजेपी के आठ सीटों पर और नौवीं सीट पर सपा की जया बच्चन की जीत पक्की है. यह तय है कि यूपी में राज्यसभा का यह चुनाव उसी तरह चर्चा मे आएगा, जिस तरह पिछले साल गुजरात में राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की उम्मीदवारी के बाद उनकी जीत व हार को लेकर रोचक मुकाबला हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




