ePaper

राजस्थान के शिक्षक शुवजीत पायने 10 लाख डॉलर के ‘ग्लोबल टीचर प्राइज’ के दावेदार

Updated at : 20 Mar 2020 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान के शिक्षक शुवजीत पायने 10 लाख डॉलर के ‘ग्लोबल टीचर प्राइज’ के दावेदार

rajasthan teacher shuvajit payne among 3 indian teachers shortlisted for Global Teacher Prize 2020 जयपुर/लंदन : यूनेस्को (UNESCO) की साझेदारी में होने वाले वार्षिक वर्कले फाउंडेशन ग्लोबल टीचर प्राइज-2020 (Varkey Foundation Global Teacher Prize 2020) के लिए 50 संभावित विजेताओं (Winner) को चुना गया है, जिनमें राजस्थान (Rajasthan) के एक शिक्षक समेत तीन भारतीय (Indian) शामिल हैं. पुरस्कार के तौर पर 10 लाख डॉलर की राशि दी जाती है.

विज्ञापन

जयपुर/लंदन : यूनेस्को (UNESCO) की साझेदारी में होने वाले वार्षिक वर्कले फाउंडेशन ग्लोबल टीचर प्राइज-2020 (Varkey Foundation Global Teacher Prize 2020) के लिए 50 संभावित विजेताओं (Winner) को चुना गया है, जिनमें राजस्थान (Rajasthan) के एक शिक्षक समेत तीन भारतीय (Indian) शामिल हैं. पुरस्कार के तौर पर 10 लाख डॉलर की राशि दी जाती है.

इस पुरस्कार के लिए 140 देशों के करीब 12 हजार शिक्षकों को नामांकित किया गया था. इनमें से 50 शिक्षकों को संभावित विजेताओं के रूप में चुना गया है. इनमें राजस्थान के शिक्षा निकेतन बेयरफुट कॉलेज में नागरिकता के शिक्षक शुवजीत पायने, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के परितावाडी स्थित जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में शिक्षक रंजीतसिंह दिसाले, दिल्ली स्थित एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर विज्ञान की शिक्षिका विनीता गर्ग शामिल हैं.

ग्लोबल टीचर प्राइज (Global Teacher Prize) का यह छठा संस्करण है और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाता है. संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) इसका साझेदार है. अब पुरस्कार समिति इन 50 शिक्षकों में 10 अंतिम दावेदारों को चुनेगी और जून में नतीजों की घोषणा की जायेगी.

मेरा मानना है कि पुरस्कार से मिली पहचान से लोग प्रोत्साहित होंगे. इससे उनके काम भी लोगों के सामने आयेगा.
शुवजीत पायने
undefined

शुवजीत पायने ने कहा, ‘मेरा मानना है कि पुरस्कार से मिली पहचान से लोग प्रोत्साहित होंगे. इससे उनके काम भी लोगों के सामने आयेगा.’ पायने ग्रामीण भारत की जरूरतों के अनुरूप अनौपचारिक रूप से चल रहे 50 सामुदायिक स्कूलों के संचालन और पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार हैं.

वहीं, दिसाले ने कहा, ‘यह किसी सपने जैसा है. मैं और मेरे छात्र शीर्ष 50 संभावित विजेताओं में अपने को चुने जाने से खुश हैं. हमारी कड़ी मेहनत का यह परिणाम है.’ उल्लेखनीय है कि उन्हें तकनीक का इस्तेमाल कर प्राथमिक शिक्षा को सुधारने का श्रेय दिया जाता है. दिसाले ने क्यूआर कोडेड टेक्स्ट बुक योजना के तहत विभिन्न भाषाओं और बोलियों में ऑडियो-वीडियो सामग्री लिंक की है.

उल्लेखनीय है कि ग्लोबल टीचर प्राइज का यह छठा संस्करण है और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाता है. संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) इसका साझेदार है. अब पुरस्कार समिति इन 50 शिक्षकों में 10 अंतिम दावेदारों को चुनेगी और जून में नतीजों की घोषणा की जायेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola