दुकान में घुसा सांप, सुरक्षित पकड़कर झाड़ियों में छोड़ा

दुकान में घुसा सांप, सुरक्षित पकड़कर झाड़ियों में छोड़ा

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर शहर के पवन चौक स्थित एक कोल्ड्रिंक दुकान में रविवार रात करीब 9 बजे एक धामना (रैट स्नेक) सांप घुस आने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सांप के दिखाई देने पर दुकान मालिक बाहर निकल आए और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतते हुए सांप को बाहर निकाwलने का प्रयास किया. कुछ देर की मशक्कत के बाद एक व्यक्ति ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे आबादी से दूर झाड़ियों में छोड़ दिया. सांप को सुरक्षित हटाए जाने के बाद दुकान मालिक और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. पवन चौक जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में सांप निकलने की घटना से कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >