पोकुवाबेड़ा गांव में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी तोड़ी

पोकुवाबेड़ा गांव में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी तोड़ी

चक्रधरपुर.

आबकारी विभाग ने शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड के पोकुवाबेड़ा गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान विभाग ने पकुवाबेड़ा में चल रही अवैध शराब भट्ठी को नष्ट किया. पांच हजार किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट कर दिया. भट्ठी से 900 लीटर महुआ शराब बरामद किया. आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस को देखते ही महुआ शराब बनाने वाले कारोबारी वहां से भाग निकले. इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि अवैध महुआ शराब के संचालकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >