विधायक सोनाराम सिंकु की पहल, जगन्नाथपुर के छात्राओं का जमशेदपुर एजुकेशनल टूर

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड में विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए 1 अप्रैल को विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया. छात्राओं को जमशेदपुर के लिए रवाना किया गया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

West Singhbhum: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के लोकप्रिय विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए बुधवार यानी 1 अप्रैल को एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन करवाया गया. छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जमशेदपुर रवाना किया गया, जिससे उनके ज्ञान और अनुभव के दायरे को नई दिशा मिलेगी. 

हरी झंडी और शुभकामनाएं

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणा से भरपूर रहा. विधायक सोनाराम सिंकु ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं से भरी बस को रवाना किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के जीवन में नई सोच और दृष्टिकोण विकसित करता है. यह उन्हें किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया को समझने का अवसर देता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. 

इस अवसर पर कौन-कौन थे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षिका कामिनी दुबे, प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम देवी, सोमनाथ सिंकु, मथुरा लागुरी, राजू हेंब्रम, बबलु गोप, आफताब आलम, संतोष नाग, विजय नायक, रोशन पान के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की. 

उत्साह और सहभागिता

इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला. मुस्कुराते चेहरों और नई उम्मीदों के साथ वे अपने शैक्षणिक सफर पर रवाना हुए, जो निश्चित रूप से उनके भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: धनबाद में गड़बड़झाला: रैयतों की जमीन बनी सरकारी, 15 हजार परिवारों पर छाया संकट

इसे भी पढ़ें: देवघर के छात्रों का हैरतअंगेज कारनामा, अपहरण से लेकर ज्वैलरी पर करते हैं हाथ साफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >