Jharkhand News: पीएलएफआई का पूर्व सदस्य रिंकू साहू देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में पीएलएफआई के पूर्व सदस्य रिंकू साहू को देशी कट्टा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर कई मामले दर्ज हैं.

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम रिंकू साहू है. उसे देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया है. पुलिस को कई मामलों में रिंकू की तलाश थी.

पीएलएफआई उग्रवादी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आनंदपुर के मुंडा टोला में पूर्व पीएलएफआई उग्रवादी रिंकू साहू को गिरफ्तार करके सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मुंडा टोला के विकास चांपिया के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी रिंकू की निशानदेही पर पुलिस ने मुंडा टोला के एक घर से देशी कट्टा बरामद किया है.

मुंडा टोला के विकास चांपिया की सूचना पर हुई रिंकू की गिरफ्तारी

पुलिस को पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर के मुंडा टोला के विकास चांपिया ने सूचना दी थी कि रिंकू साहू हथियार के साथ घूम रहा है. उसे डरा-धमका रहा है. पुलिस के पहुंचने पर रिंकू ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया गया. पूछताछ में रिंकू साहू ने बताया कि उसने विकास के घर में हथियार छुपा दिया है.

एरिया कमांडर आकाश साहू के साथ काम कर चुका है रिंकू साहू

रिंकू साहू जेल में बंद पीएलएफआई एरिया कमांडर आकाश साहू तथा सुजीत साहू उर्फ साहू जी के साथ काम कर चुका है. उसके खिलाफ आनंदपुर थाना में वर्ष 2016 में आर्म्स एक्ट, वर्ष 2017 में हत्या व आर्म्स एक्ट समेत 2 अलग-अलग मामले दर्ज हैं. इसके अलावा वर्ष 2021 में पश्चिमी सिंहभूम की सीमा से सटे सिमडेगा जिले के बानो थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कुल 4 मामले दर्ज हैं.

गोली मारने की धमकी देता था रिंकू

जमानत पर रिहा होने के बाद अक्सर रिंकू साहू लोगों को गोली मारने की धमकी देता था. पुलिस में कोई उसके खिलाफ शिकायत नहीं करता था, इसलिए पुलिस एक्शन नहीं ले पा रही थी. जनवरी 2023 में पुलिस की सख्ती के कारण वह प्रखंड क्षेत्र छोड़कर भाग गया था. अक्सर चोरी-छुपे गांव आता था. 18 मई को आनंदपुर में संकीर्तन यज्ञ के दौरान युवकों से उसका झगड़ा हुआ था. पुलिस के पहुंचने पर वह भाग गया. शनिवार को रिंकू ने एक युवक को मारने की धमकी दी. जैसे ही इसकी सूचना मिली, पुलिस सक्रिय हो गई. सोमवार को ग्रामीणों की सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया.

रिंकू पर दर्ज मामले

  • आनंदपुर थाना कांड संख्या 13/16, दिनांक 05/09/16, धारा- 25(1B) (a)/26(1)/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट
  • आनंदपुर थाना कांड संख्या10/17 दिनांक 11/07/17 धारा-302/34 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट
  • आनंदपुर थाना कांड संख्या 21/17 दिनांक- 23/11/17 धारा-147/148/149/353/307/120(बी) भादवि, 25(1B) (a)/26/27/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट
  • जिला सिमडेगा, बानो (गिरदा ओपी) कांड संख्या- 41/21 दिनांक – 28/07/21, धारा-25(1B) (a)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट

Also Read

Khunti Crime News: खूंटी से PLFI के 3 उग्रवादी गिरफ्तार, मुरहू मोबाइल लूट कांड में थे शामिल

पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार, क्रशर संचालक से रंगदारी नहीं मिलने पर की थी आगजनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >