मुंडा के घर में घुसकर जानलेवा हमला

चाईबासा : सदर थानांतर्गत पताहातु के मुंडा सुनील देवगम के घर में मंगलवार की रात तीन युवकों ने घुसकर मुंडा पर जानलेवा हमला कर दिया. उनके गर्दन व हाथ में गंभीर चोट आयी है. सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका ने सदर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी को सूचना दी गयी. इसके […]
चाईबासा : सदर थानांतर्गत पताहातु के मुंडा सुनील देवगम के घर में मंगलवार की रात तीन युवकों ने घुसकर मुंडा पर जानलेवा हमला कर दिया. उनके गर्दन व हाथ में गंभीर चोट आयी है. सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि सुनील सिरका ने सदर अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी को सूचना दी गयी.
इसके बाद थाना प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचे और बयान दर्ज किया. मुंडा की शिकायत पर पुलिस ने हरिला निवासी जय सिंह कुंटिया, उसके भाई अजय सिंह कुंटिया व पुरनिया निवासी सुमन मुखी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है. मुंडा ने बताया कि जय सिंह व अजय सिंह उसके घर पर भाड़े पर रहते थे. सभी को उन्होंने घर से निकाल दिया था. इसके कारण उन्होंने घटना को अंजाम दिया. उन्होंने पहले भी उन्हें छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




