गुरुद्वारों में सिख समुदाय ने मनाया वैशाखी पर्व

Updated at : 14 Apr 2016 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
गुरुद्वारों में सिख समुदाय ने मनाया वैशाखी पर्व

चाईबासा : बैशाखी (सिखों का नव वर्ष) के अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन का आयोजन किया. सभी ने नये वस्त्र में एक दूसरे को बैशाखी की बधाई दी. वहीं दो दिनों से गुरुद्वारों में चल रहे 48 घंटे के अखंड पाठ समाप्त हो गया. इसके बाद निशान साहब का चोला बदला गया. इसपर केसरिया […]

विज्ञापन

चाईबासा : बैशाखी (सिखों का नव वर्ष) के अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन का आयोजन किया. सभी ने नये वस्त्र में एक दूसरे को बैशाखी की बधाई दी. वहीं दो दिनों से गुरुद्वारों में चल रहे 48 घंटे के अखंड पाठ समाप्त हो गया. इसके बाद निशान साहब का चोला बदला गया. इसपर केसरिया रंग का चोला चढ़ाया गया.

इसके बाद कीर्तन आयोजित की गयी. सर्वप्रथम बच्चों की टोली ने कीर्तन किया. उसके पश्चात महिलओं ने कीर्तन किया. वहीं अरदास हुई. प्रबंधक कमेटी की ओर से बैशाखी के अवसर पर लंगर का आयोजन किया गया.

चार लोग सरोपा से सम्मानित
बीते माह श्रीहरि मंदिर पटना दर्शन के लिये गये 40 लोगों का जत्था का नेतृत्व करने वाले सुरेंद्रपाल सिंह वालिया, रानो वालिया, जसबीर सिंह व सतपाल सिंह को बैशाखी पर सरोपा देकर सम्मानित किया गया. उनके अलावा झींकपानी, केंदपोसी, केसरगड़िया और चाईबासा के 25 लोगों को मोमेंटो दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola